Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केडीएमए क्रिकेट लीग: ओलंपिक रेजिड और सिंघानिया एकेडमी की जीत:यश अरोरा की नाबाद 69 रन की पारी, शिवा सोनकर ने 61 रन बनाए

    19 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के तहत गुरुवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। इन मैचों में ओलंपिक रेजिड और सर पदमपत सिंघानिया स्पोर्ट्स एकेडमी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में डायमंड क्लब ने पहले बल्लेबाजी की। टीम 30.3 ओवर में 148 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। डायमंड क्लब की ओर से अर्जुन दुबे ने 35, सचिन तिवारी ने 31 और अंशुमन शुक्ला ने 29 रन का योगदान दिया। ओलंपिक रेजिड के लिए आदित्य दीक्षित ने 4, यश अरोरा ने 3 और जेवान अंसारी ने 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओलंपिक रेजिड की टीम ने 30.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 152 रन बनाए और मैच 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम के लिए यश अरोरा ने नाबाद 69 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शिवेंद्र श्रीवास्तव ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में दिव्यांश यादव ने 3 और संदीप पटेल ने 2 विकेट झटके। वहीं, दूसरे मुकाबले में पीएसी मैदान पर सोनेंट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन का स्कोर खड़ा किया। सोनेंट क्लब की ओर से सुयश सिंह ने 53, सार्थक ने 46, आशीष गौतम ने 39 और अंश राय ने 30 रनों का योगदान दिया। प्रांजल देव ने 3 विकेट लिए। जवाब में सर पदमपत सिंघानिया स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने 34 ओवर में 6 विकेट पर 220 रन बनाकर मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया। शिवा सोनकर ने 61, प्रांजल सिंह ने 37, प्रशांत मिश्रा ने 35 और आदित्य सिंह ने 30 रन बनाए। दीपांशु केशरी ने 3 और कनिष्क शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'छोटा विलेन नहीं...अच्छा इंसान बनूंगा':लखनऊ में इंस्पेक्टर से बदतमीजी करने वाला रीलबाज गिरफ्तार, मांगी माफी
    Next Article
    मां चामुंडा मंदिर में 8वां स्थापना दिवस मनाया गया:मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया, श्रद्धालु भजन कीर्तन कर की आरती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment