Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मारी गोली:बस्ती के माझा इलाके में हुई मुठभेड़, 12वीं की छात्रा की घर में घुसकर की थी हत्या

    3 hours ago

    1

    0

    बस्ती में 12वीं की छात्रा की हत्या के आरोपी मनदीप को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सरयू नदी पार कर अंबेडकरनगर भागने की फिराक में था। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक हेड कांस्टेबल रविंदर सिंह बाल-बाल बचे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए हैं। घटना कलवारी थाना क्षेत्र के माझा इलाके का है। बता दें कि 2 मार्च को बैडारी एहतमाली गांव की 12वीं कक्षा की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घर में घुसकर हत्या करने के बाद से ही मनदीप फरार था। बताया जाता है कि आरोपी ने छात्रा की मां पर भी गोली चलाई थी, लेकिन गोली न चलने के कारण उनकी जान बच गई थी। यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कलवारी पुलिस, एसओजी और स्वाट की संयुक्त टीमें मनदीप की तलाश में जुटी थीं। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सरयू नदी पार कर अंबेडकरनगर भागने की कोशिश कर रहा है। घायल आरोपी मनदीप को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह पुलिस की कड़ी निगरानी में है। पुलिस ने मौके से अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए हैं। इस मुठभेड़ के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। पहले घटनास्थल की 2 तस्वीरें देखिए - अब पढ़िए सोमवार रात क्या हुआ था… मृतक किशोरी 12वीं की छात्रा थी। घटना के समय घर पर केवल मां और उनके दो बच्चे ही थे। परिजनों ने बताया कि आरोपी गांव का ही रहने वाला है। वारदात से पहले आरोपी किशोरी के घर दबे पांव पहुंचा। बरामदे में सो रही किशोरी के सीने और सिर पर उसने दो गोलियां दाग दीं। मां ने बताया, 'सोमवार रात को हम लोग खाना खाकर सो गए थे। मेरा बेटा और बेटी घर के भीतर सोए थे। मैं बाहर सो रही थी। रात करीब एक बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मैं जैसे ही उठकर बेटी के कमरे की तरफ भागी तो हमलावर ने मेरे ऊपर भी गोली चलाई, लेकिन गोली मिस हो गई। मैंने उसे दौड़ाया, लेकिन वह भाग गया। लड़की के सिर और गर्दन में मारी थी 2 गोलियां अंदर जाकर देखा तो बेटी के सिर और गर्दन में गोली लगी थी। वह खून से लथपथ अपनी चारपाई पर पड़ी थी। पास में बेटा भी घायल पड़ा था। मैंने अपने बेटे से पूछा तो उसने बताया कि मंदीप ने बहन को गोली मार दी। मैंने बचाने की कोशिश की तो मेरे सिर पर तमंचे से हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।' वह गांव में मां और भाई के साथ रहती थी। भाई ग्रेजुएशन कर रहा, जबकि लड़की 12वीं बोर्ड के पेपर दे रही थी। घटना के बाद उसके बिस्तर पर एक खुली हुई किताब मिली। मृतका किशोरी के पिता पंजाब में मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। मां बोली - मेरी बेटी को परेशान करता था, नशीला पदार्थ खिलाकर जबरदस्ती की मां ने बताया कि आरोपी मंदीप दो साल से मेरी बेटी को परेशान कर रहा था। कुछ महीने पहले बेटी को नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिलाया और उससे जबरदस्ती की। तस्वीरें खींच ली थीं। वीडियो बनाए। इसके बाद वह उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। एक बार जबरदस्ती उसे अपने साथ मंदिर में शादी करने ले जा रहा था। कह रहा था- शादी नहीं करोगी तो जहर खा लूंगा। तुम्हे भी मार दूंगा। तब हम लोगों ने किसी तरह अपनी बेटी को उसके चंगुल से छुड़ाया था। ‘बेटी ने दूरी बनाई तो अश्लील फोटो वायरल किए’ मां ने बताया- बेटी उससे दूर रहने लगी तो वह उसके फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। 18 दिसंबर 2025 को मंदीप ने कुछ अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस मामले में मैंने कलवारी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें बाद में दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी थी। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी घर छोड़कर भाग गया था। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकान्त और सीओ कलवारी संजय सिंह ने बताया थाना कलवारी के माझा गांव में 6 मार्च को अनुष्का हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनदीप को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी की गई है। मनदीप पर इससे पहले भी एक मामले में मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद मंदीप को प्राथमिक उपचार ले अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य विधिक कारवाई जारी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खामोश रही टांडा कोतवाली, नहीं उड़े गुलाल:अम्बेडकरनगर में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, पूर्व सभासद सुरेंद्र मांझी के हत्यारे फरार
    Next Article
    भारत को फाइनल में पहुंचाने वाले 5 हीरो:सैमसन का लगातार दूसरा प्लेयर ऑफ द मैच; बुमराह-हार्दिक की गेंदबाजी से सेमीफाइनल जीते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment