Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खामोश रही टांडा कोतवाली, नहीं उड़े गुलाल:अम्बेडकरनगर में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, पूर्व सभासद सुरेंद्र मांझी के हत्यारे फरार

    2 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार टांडा कोतवाली में खामोशियों के बीच गुजर गया। जहां जिले भर के थानों और पुलिस कार्यालयों में पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की खुशियां बांटी, वहीं टांडा कोतवाली पुलिस ने जश्न से दूरी बनाकर संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का संदेश दिया। दरअसल होली से ठीक एक दिन पहले टांडा कोतवाली क्षेत्र के जनार्दनपुर में लकड़ी व्यापारी और पूर्व सभासद सुरेंद्र मांझी की दिनदहाड़े फावड़े से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। त्योहार से पहले हुई इस हत्या ने न केवल इलाके की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया, बल्कि पुलिस महकमे को भी झकझोर कर रख दिया। घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में टांडा कोतवाली पुलिस ने होली का उत्सव न मनाने का निर्णय लिया। कोतवाली परिसर में इस बार न ढोल की थाप सुनाई दी और न ही रंगों की बौछार। पुलिसकर्मी पूरे दिन घटना के खुलासे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देने और साक्ष्य जुटाने में लगे रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक चैन से बैठना संभव नहीं है। टांडा पुलिस के इस फैसले को स्थानीय लोग एक मानवीय पहल के रूप में देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब क्षेत्र का एक परिवार अपनों के गम में डूबा हो और पूरे इलाके में भय का माहौल हो, ऐसे में जश्न मनाने के बजाय संवेदना दिखाना ही सच्ची जिम्मेदारी है। अब पूरे जिले की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर पुलिस कब तक इस चर्चित हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को कानून के शिकंजे में कसती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी:आज सब्सिडी वाले किसानों का होगा चयन,आज कलेक्ट्रेट में शुरू होगी प्रक्रिया
    Next Article
    छात्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मारी गोली:बस्ती के माझा इलाके में हुई मुठभेड़, 12वीं की छात्रा की घर में घुसकर की थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment