Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रों के खाने में कीड़े, पानी भी नहीं मिला साफ:मेरठ की सीसीएसयू के आरके हॉस्टल के फोटो वीडियो वायरल, प्रबंधन बोला- संज्ञान में नहीं

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ की चौधरी चरण सिंह विवि के डॉ आरके सिंह छात्रवास के खाने और पानी के कुछ फोटो वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल फोटो में खाने के अंदर कीडे दिखाई दे रहे हैं, तो पानी के वीडियो में भी टंकियों से गंदा पानी आता नजर आ रहा है। इस प्रकार की व्यवस्था हॉस्टल में रहने वाले सैंकडों छात्रों की सेहत पर सवाल खड़ा करती है। वायरल हो रहे फोटो वीडियो पर विवि के छात्र नेता अक्षय बैंसला का कहना है कि विवि हॉस्टल से पहले भी कुछ गंदगी और खाने से संबंधित ऐसे वीडियो वायरल होते रहे हैं। शिकायल के बाद विवि प्रबंधन हरकत में आता है और एक बार अभियान चलाकर व्यवस्था सुधारने का दावा करता है लेकिन कुछ दिन बाद फिर हालात वैसी ही स्थिति में पहुंच जाते हैं। विवि के छात्र नेताओं का कहना है कि खाने औश्र पानी जैसी बुनियादी चीजों में भी यदि इस प्रकार की लापरवाही प्रबंधन द्वारा की जाएगर तो यह सीधे तौर पर विवि की छवि पर सवाल खड़ा करता है। यदि किसी छात्र कि इस खाने और पानी का इस्तेमाल करने से सेहत खराब हो जाती है तो इसकी पूर्ण रूप से जिम्मेदारी हॉस्टल प्रबंधन की होगी इस संबंध में जब हॉस्टल के वार्डन से बात करने की कोशिश की तो उनसे बात नहीं हो पाई। वहीं विवि के रजिस्ट्रार का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है वह वार्डन से बात करेंगे और यदि ऐसा है तो जांच करा कर समाधान कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फैशन टीवी के नाम पर 500 करोड़ का घोटाला:200 से ज्यादा कारोबारी को बनाया शिकार, लखनऊ में जुटे व्यापारियों ने की कार्रवाई की मांग
    Next Article
    अन्नपूर्णा मंदिर में सिटीजन वॉइस की बैठक:जंक फूड का बढ़ता क्रेज बना सेहत के लिए बड़ा खतरा , डॉक्टरों ने दी घर का ताजा भोजन और संतुलित आहार अपनाने की सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment