Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्र के प्राइवेट पार्ट में पेन डाला, अस्पताल में भर्ती:संभल में दोस्तों से हुआ था झगड़ा, स्कूल की छुट्‌टी के बाद साथ ले गए

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में 5वीं कक्षा के एक छात्र के प्राइवेट पार्ट में दोस्तों द्वारा पेन डालने का आरोप लगा है। गंभीर चोट लगने के बाद बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अस्पताल पहुंचकर बच्चे और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। चंदौसी तहसील के थाना बनियाठेर क्षेत्र के एक गांव की है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बच्चे की मां ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई के दौरान बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। बच्चों ने अध्यापक से शिकायत की, जिसके बाद अध्यापक ने उन्हें डांटा। मां के अनुसार, स्कूल की छुट्टी होने के बाद तीन सहपाठी उनके बच्चे को अपने साथ ले गए। उन्होंने बच्चे के हाथ पकड़े और उसके पैरों पर खड़े होकर उसके साथ गलत हरकत की। पीड़ित बच्चे ने पुलिस को दिए बयान में अपनी मां की शिकायत की पुष्टि की है और बताया कि वह इस घटना से काफी डरा हुआ है। यह घटना 17 अप्रैल की बताई जा रही है। 20 अप्रैल को जब बच्चे की तबीयत बिगड़ी और मां ने उससे पूछा, तब उसने पूरी घटना बताई। परिवार के सदस्य उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां 20 अप्रैल से उसका उपचार जारी है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें आज दोपहर में मिली है। उन्होंने घटना की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में भर्ती बच्चे के बयान दर्ज किए हैं। जांच के लिए एक पुलिस टीम को स्कूल भेजा गया था, लेकिन छुट्टी होने के कारण घटना की तत्काल पुष्टि नहीं हो पाई। थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि चूंकि आरोपी भी बच्चे हैं, इसलिए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाराज प्रेमिका को मारने की थी योजना:गलती से लग गई छोटी बहन को गोली, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
    Next Article
    ₹75 लाख लूट में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम, लखनऊ में कलेक्शन एजेंट को लूटा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment