Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ₹75 लाख लूट में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम, लखनऊ में कलेक्शन एजेंट को लूटा था

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में कलेक्शन एजेंट से 75 लाख रुपए की लूट करने वाले गिरोह के एक और इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.10 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। एडीसीपी क्राइम किरन यादव ने बताया 5 अप्रैल को गुजरात के परपाटन निवासी निकुल सिंह ने विभूतिखंड थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि स्कॉर्पियो सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर 75 लाख नकदी से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। इस मामले में थाना विभूतिखंड में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच और विभूतिखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने 10 अप्रैल को ही इस वारदात में शामिल 5 आरोपियों अतुल कुमार रावत, विशाल सिंह, राहुल यादव (ड्राइवर), आकाश यादव और अमित को गिरफ्तार कर लिया था। उनके कब्जे से लूट की 45 लाख रुपए बरामद किए गए थे। हालांकि, कुछ आरोपी फरार थे और बाकी रकम की बरामदगी के प्रयास जारी थे। विभूतिखंड में होटल के पास से पकड़ा गया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय की तरफ से 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इस दौरान टीम ने शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की स्वाट और सर्विलांस टीम ने विभूतिखंड पुलिस के साथ कार्रवाई करते हुए होटल सेवी ग्रांड के पास से गिरोह के वांछित आरोपी सुमित गुप्ता को कुकरैल पुल के आगे इंदिरानगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। कलेक्शन एजेंट की रेकी करने के बाद लूटा पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर कंपनी के कलेक्शन मैन की रेकी करते थे। जैसे ही कलेक्शन मैन रकम लेकर कंपनी में जमा करने निकलता था, आरोपी मौका देखकर उसे धक्का देकर रुपयों से भरा बैग छीन लेते थे और बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो से फरार हो जाते थे। लूटी गई रकम को आपस में बांटकर निजी खर्च और शौक पूरे करते थे। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है। ------------------------------ संबंधित खबर भी पढ़िए- होटल ड्राइवर ने कस्टमर से की 75 लाख की लूट : लखनऊ में मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार, 45 लाख रुपए बरामद लखनऊ के विभूतिखण्ड इलाके में 5 दिन पहले हुई 75 लाख रुपए की लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पूरी घटना का मास्टरमाइंड होटल का ड्राइवर ही निकला। पुलिस ने 5 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 45 लाख रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो बरामद की है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्र के प्राइवेट पार्ट में पेन डाला, अस्पताल में भर्ती:संभल में दोस्तों से हुआ था झगड़ा, स्कूल की छुट्‌टी के बाद साथ ले गए
    Next Article
    प्रयागराज में होमगार्ड भर्ती परीक्षा में अधिकारीयों ने किया निरिक्षण:DM, SSP ने किया परीक्षा केंद्रों का दौरा, दिए सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment