Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रों ने मेट्रो में पीएम मोदी के साथ सफर किया:मेरठ में स्टूडेंटस बोले- प्रधानमंत्री ने उन्हें पढ़ाई से जुड़े दिए, मिलकर बहुत अच्छा लगा

    10 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ वालों को नमो भारत और मेट्रो की सौगात दी। उद्घाटन के बाद उन्होंने शताब्दी नगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक सफर भी किया। इस दौरान उनके साथ कुछ छात्र-छात्राओं ने भी सफर किया। करीब 10-12 मिनट तक संवाद हुआ। छात्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री से मिलकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि वे किसी वीवीआईपी के साथ बैठे हैं। पूरा माहौल बेहद सहज और पारिवारिक रहा। अब दिल्ली दूर नहीं रही आठवीं कक्षा की छात्रा इहा दीक्षित ने बताया- प्रधानमंत्री जी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। मैंने उन्हें धन्यवाद दिया कि वेस्ट यूपी को इतनी बड़ी सौगात मिली है। अब हम कम समय में यात्रा कर सकेंगे। ट्रैफिक में लगने वाला समय पढ़ाई या अन्य कामों में लगा सकेंगे। इहा ने बताया कि अब मेरठ से दिल्ली की दूरी दूर नहीं रही। यह उनकी प्रधानमंत्री से तीसरी मुलाकात थी। इहा ने कहा की पीएम ने उन्हें पढ़ाई से जुड़े टिप्स भी दिए। ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि हम किसी बड़े नेता के साथ यात्रा कर रहे हैं। मेडिकल छात्रों ने बताए स्वास्थ्य क्षेत्र के फायदे एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की फाइनल ईयर छात्रा शुभांगी मिश्रा ने कहा- शुरू में हम थोड़े नर्वस थे, लेकिन प्रधानमंत्री जी ने इतना कंफर्टेबल माहौल बना दिया कि सारी झिझक खत्म हो गई। उन्होंने हमसे पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा। मजाक में कहा कि अब घर भी ज्यादा जाया करोगे। एमबीबीएस छात्र अयान ने बताया- पहले गाजियाबाद से मेरठ आने में 3-4 घंटे और करीब 1200 रुपए खर्च होते थे। अब RRTS से सिर्फ 40 मिनट में और लगभग 110 रुपए में पहुंच जाते हैं। समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है। एक अन्य छात्र ने कहा- बेहतर कनेक्टिविटी से मरीजों को भी फायदा होगा। इमरजेंसी या ऑर्गन ट्रांसपोर्ट जैसे मामलों में तेज यातायात व्यवस्था बेहद मददगार साबित होगी। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्रा भी रही मौजूद नरेंद्र मोदी के साथ ‘नमो भारत’ ट्रेन में सफर करना मेरठ की दो छात्राओं के लिए जिंदगी का यादगार पल बन गया। बेसिक शिक्षा विभाग जनपद मेरठ के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय इटायरा (विकास क्षेत्र मेरठ ग्रामीण) की कक्षा 7 की छात्रा प्रिया और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पूर्वा अहिरान मेरठ की कक्षा 8 की छात्रा चीनू ने प्रधानमंत्री के साथ सहयात्री बनकर न सिर्फ ऐतिहासिक क्षण को जिया, बल्कि उनसे सीधे संवाद का अवसर भी प्राप्त किया। प्रधानमंत्री ने छात्र-छात्राओं से बातचीत के दौरान उनके भविष्य की योजनाओं, समाज और राष्ट्र के प्रति उनके दृष्टिकोण तथा आधुनिक भारत की बदलती तस्वीर पर चर्चा की। जब प्रधानमंत्री ने प्रिया से पूछा कि मेट्रो ट्रेन से उन्हें क्या लाभ मिलने की उम्मीद है, तो प्रिया ने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया कि मेट्रो हमारा समय बचाएगी और हमें बारिश व प्रदूषण से भी राहत देगी। वहीं चीनू ने कहा कि मेट्रो में सफर करना एक अलग ही अनुभव है। यह हमारे देश के निरंतर विकास और प्रगति की पहचान है। दोनों छात्राओं के जवाब सुनकर प्रधानमंत्री ने उनकी सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सीएम भी रहे मौजूद इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। हालांकि छात्रों को प्रधानमंत्री से ही सीधे संवाद का अवसर मिला। छात्रों ने कहा- यह अनुभव उनके लिए यादगार रहेगा। छात्रों ने कहा कि ऐसा लगा जैसे परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से बात कर रहे हों। प्रधानमंत्री की इस पहल से जहां शहरवासियों में उत्साह है। वहीं, छात्रों का मानना है कि बेहतर कनेक्टिविटी से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में वायरल फीवर के सबसे ज्यादा मरीज:वाराणसी में 54 शिविरों का आयोजन, 2045 मरीजों का इलाज
    Next Article
    गोरखपुर में लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी कि हुई शुरुआत:पहले दिन इंदौर-लखनऊ ने जीता मैच, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त जोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment