Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी कि हुई शुरुआत:पहले दिन इंदौर-लखनऊ ने जीता मैच, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त जोश

    9 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में 11वीं ऑल इंडिया 20-20 लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में इंदौर और लखनऊ की टीमों ने जीत दर्ज कर दो-दो अंक हासिल किए। यह प्रत्योगिता लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से आयोजित और मंडल क्रिकेट संघ से संबद्ध तथा उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त है। अब जानिए पहले दिन का पूरा खेल… पहले मैच में इंदौर ने बनाया मजबूत स्कोर पूल-ए के पहले मुकाबले में पूर्वोत्तर रेलवे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। शौर्य क्लब इंदौर ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन बनाए। अमन यादव ने 46 रन, सागर शर्मा ने 28 रन और अभिषेक यादव ने 16 रन का योगदान दिया। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से कार्तिकेय सिंह और प्रशांत अवस्थी ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे की टीम विवेक सिंह की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 79 रन पर ऑल आउट हो गई। शुभम चौबे और सौरभ दुबे ने 25-25 रन बनाए। इंदौर की ओर से विवेक सिंह ने चार विकेट, जबकि अभिषेक यादव और अरुण त्यागी ने दो-दो विकेट लिए। विवेक सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में लखनऊ ने की घातक गेंदबाजी दूसरे मुकाबले में लखनऊ ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को सात विकेट से हराया। उत्तराखंड की टीम 18.2 ओवर में 94 रन पर सिमट गई। संस्कार रावत ने 19 रन और नीरज सिंह ने 16 रन बनाए। लखनऊ की ओर से रोहित द्विवेदी ने तीन विकेट, जबकि अजीत वर्मा और आतिफ ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने 12.1 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। प्रियांशु दुबे ने 31 रन, हिमांशु ने 27 रन और अजीत वर्मा ने 16 रन बनाए। अजीत वर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मेयर ने किया उद्घाटन उद्घाटन समारोह में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव मुख्य अतिथि और पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों का स्वागत लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव और सचिव डॉ. त्रिलोक रंजन ने किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन और ट्रॉफी का अनावरण किया। समारोह का संचालन संरक्षक हर्ष सिन्हा ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी, पदाधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे। कल खेले जाएंगे ये मुकाबले आयोजकों के अनुसार सोमवार को पहला मैच उत्तराखंड और इंदौर के बीच सुबह नौ बजे तथा दूसरा मैच पूर्वोत्तर रेलवे और लखनऊ के बीच दोपहर 12 बजे रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्रों ने मेट्रो में पीएम मोदी के साथ सफर किया:मेरठ में स्टूडेंटस बोले- प्रधानमंत्री ने उन्हें पढ़ाई से जुड़े दिए, मिलकर बहुत अच्छा लगा
    Next Article
    महिला को बाल खींचते हुए ले गए घरवाले, VIDEO:प्रेमी ने हत्या की आशंका जताई, SO बोले- नाराज होकर घर से आई थी, अपहरण नहीं हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment