Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्र ने टीचर पर लगाया जुर्माना मांगने का आरोप:कौशांबी में गमले टूटने पर मांगे 1 हजार रुपए, स्कूल से भगाया, BSA से शिकायत

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के मूरतगंज विकासखंड स्थित जलालपुर बोरियों के प्राथमिक विद्यालय में एक छात्र ने प्रधानाध्यापक पर ₹1000 जुर्माना मांगने का आरोप लगाया है। कक्षा 5 के छात्र आदित्य कुमार ने आरोप लगाया कि खेल-खेल में गमले टूटने पर प्रधानाध्यापक आशा देवी ने उसे स्कूल से भगा दिया और उसके अभिभावकों से जुर्माना मांगा। इस मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) से शिकायत की है। छात्र आदित्य कुमार के अनुसार, यह घटना 25 फरवरी को हुई थी। उसने बताया कि गमले टूटने के बाद प्रधानाध्यापक आशा देवी ने उसे स्कूल से बाहर कर दिया और गेट बंद कर दिया। जब वह अपने माता-पिता को बुलाकर लाया, तो प्रधानाध्यापक ने उनसे ₹1000 का जुर्माना मांगा। छात्र और अभिभावकों का आरोप है कि जुर्माना न देने पर प्रधानाध्यापक ने डायल 112 पुलिस बुलाकर पकड़वाने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद पीड़ित छात्र और उसके अभिभावकों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से संपर्क किया। ABVP कार्यकर्ताओं ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा और प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ABVP के जिला संयोजक शिवांशु शुक्ला ने कहा कि ऐसे कृत्य सरकार की छवि खराब करते हैं और संबंधित व्यक्ति पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। शिवांशु शुक्ला ने आगे कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों की किसी भी समस्या पर त्वरित संज्ञान लेती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो विद्यार्थी परिषद एक बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। इस दौरान जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह, प्रांत विद्यार्थी संयोजक सुशील सोनकर और प्रिंस कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं, पूरे मामले पर प्रधानाध्यापक आशा देवी ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि गमला टूटने के बाद उन्होंने बच्चे से उसके माता-पिता को बुलाकर लाने के लिए कहा था, ताकि वे छात्र की शिकायत कर सकें और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। प्रधानाध्यापक ने छात्र या अभिभावकों से पैसे मांगने के आरोप को सिरे से खारिज किया। प्रधानाध्यापक आशा देवी ने यह भी बताया कि ABVP के कुछ कार्यकर्ता विद्यालय में आकर फोटो और वीडियो बनाकर गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी उन्होंने पहले ही उच्चाधिकारियों को दे दी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव ने शंकराचार्य प्रकरण पर बीजेपी को घेरा:उन्नाव में कहा- उनके सम्मान में सभी को आगे आना चाहिए
    Next Article
    शंकराचार्य पर FIR: कांग्रेस का प्रदर्शन:प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट का घेराव, प्रधानमंत्री के नाम DM को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment