Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में गठित हुई जांच टीम:मेरठ की CCSU में रजिस्ट्रार बोले- दोनों पक्षों के बयानों के बाद होगी जांच

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की छात्रा द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में बने जिम के ट्रेनर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने के मामले में रजिस्टर द्वारा जांच टीम बना दी गई है। बुधवार को रजिस्ट्रार कार्यालय पर दोनों पक्षों को बुलाकर पूरा प्रकरण सुन बयान दर्ज कर लिए गए। रजिस्ट्रार डॉ अनिल कुमार यादव का कहना है कि इसी आधार पर अब जांच की जाएगी और फिर कार्रवाई होगी। 16 फरवरी में हुई थी शिकायत 16 फरवरी को विश्वविद्यालय से ही बीकॉम ऑनर्स कर रही है छात्र ने जिम ट्रेनर संदीप रंधावा पर आरोप लगाया था कि जिम ट्रेनर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और अपने साथ रहने और डिनर पर चलने का दबाव बनाया । इसके साथ-साथ छात्र ने यह भी बताया कि जिम ट्रेनर में उसको यह भी कहा था कि वह अगर उसके साथ रहती है तो वह उसके छात्र के फेस की डेंटिंग पेंटिंग भी कराएगा और उसकी भविष्य में कभी नौकरी करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। दोनों पक्षों को जानना जरूरी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉक्टर अनिल कुमार यादव ने पूरे प्रकरण पर कहा कि शिकायत मिल गई है लेकिन निष्पक्ष जांच के लिए दोनों पक्षों को सुनना बहुत जरूरी था। इसलिए आज दोनों पक्षों को रजिस्टर कार्यालय पर बुलाया गया और उनका पक्ष जानने के बाद उनके बयान लिए गए अब अन्य साक्षी जुटाए जा रहे हैं। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी विश्वविद्यालय की छवि को धूमल नहीं होने दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मारी:10 साल की बच्ची समेत युवक घायल, FIR दर्ज
    Next Article
    लखीमपुर पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार:दो नाबालिग बच्चियां भी बरामद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment