Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रों से सरकार की मीटिंग शुरू:सरकारी डेलिगेशन में 4 मंत्री, 1 IAS; बीजेपी सांसद बोले- 13 अगस्त तक मांगें पूरी करें, नहीं तो अनशन करेंगे

    15 hours ago

    1

    0

    झारखंड में 14वीं JPSC रद्द करने की मांग को लेकर छात्र 14 दिनों से धरने पर हैं। अब सरकार छात्रों के डेलिगेशन से बात करने के लिए तैयार हो गई है। रांची के मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में छात्रों के डेलिगेशन और सरकार के प्रतिनिधियों की मीटिंग शुरू हो गई है। सरकार की ओर से मंत्री चमरा लिंडा, सुदिव्य सोनू, दीपिका पांडे सिंह, संजय सिंह और विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह हैं। वहीं, छात्रों के प्रतिनिधिमंडल में रवीन्द्र पासवान, पीयूष कुमार, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, अंकित राज, कार्तिक सोरेन, शालू कुमारी, रवींद्र कुमार रवि, आनंद कुमार और अंकित कुमार हैं। वहीं बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के छात्रों के आंदोलन पर कहा कि 13 अगस्त तक छात्रों की मांगों पर फैसला नहीं हुआ, तो वह अपनी पार्टी से अनुमति लेकर आंदोलन में शामिल होंगे। जरूरत पड़ी तो वह छात्रों के समर्थन में अनशन भी करेंगे। इससे पहले छात्रों के समर्थन में शुक्रवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन (AISA) के कार्यकर्ता विधानसभा घेरने निकले। इस दौरान AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा पर एक युवक ने स्याही फेंकी। उसे हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ा है। छात्र आंदोलन को लेकर झारखंड CM हेमंत सोरेन ने कहा, 'हमने छात्रों को अपनी बात रखने के लिए पहले ही सभी जरूरी मंच उपलब्ध करा दिए हैं। सरकार छात्रों की समस्याओं को समझना चाहती है।' इधर, 4 दिन से अनशन पर बैठे आंदोलनकारी राहुल क्रांति की शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से रांची सदर अस्पताल ले जाया गया है। देवेंद्र नाथ समेत 6 आंदोलनकारी भूख हड़ताल पर हैं। छात्रों के प्रदर्शन की फोटोज नेहा बोलीं- आंसू गैस से नहीं डरे तो स्याही क्या चीज है JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर AISA ने पहले ही विधानसभा घेराव का ऐलान किया था। इसी दौरान AISA ने छात्रों के समर्थन में झारखंड विधानसभा तक मार्च निकाला। नेहा बोरा ने इससे पहले स्टेडियम पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से मुलाकात की और आंदोलन को अपना समर्थन दिया था। नेहा बोरा ने कहा- झारखंड और पूरे देश में होने वाली हर परीक्षा सरकारी संस्थाओं द्वारा पारदर्शी और तरीके से होनी चाहिए। जब ​​भी कोई पेपर लीक होता है, तो उसकी जिम्मेदारी सिर्फ प्राइवेट एजेंसियों पर नहीं डाली जा सकती। संबंधित सरकारी अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा- हम मांग करते हैं कि सिस्टम में शामिल और जिन पर गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार के आरोप हैं, उन सभी प्राइवेट एजेंसियों को हटाया जाना चाहिए। देर रात पहुंचे थे SDM, बातचीत बेनतीजा गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के साथ बातचीत के लिए एक कमेठी बनाई थी, लेकिन दोनों पक्षों में बातचीत नहीं हो सकी। गुरुवार देर रात करीब 10:45 एसडीओ और एसडीम लॉ-एंड-ऑर्डर छात्रों के पास पहुंचे। अधिकारियों ने साफ कर दिया कि सरकार सिर्फ छात्रों से बात करना चाहती है, लेकिन छात्र अपनी बात पर अड़े रहे। उनके प्रतिनिधिमंडल में दो पत्रकार और एक पूर्व महाधिवक्ता भी हैं। करीब 45 मिनट तक चली बैठक आखिरकार बेनतीजा रही और अधिकारी वापस लौट गए। राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस आंदोलनकारियों के साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार रात अनशन पर बैठे छात्र नेता रविंद्र पासवान से फोन पर बात की। उन्होंने आंदोलन को समर्थन देने की बात की। इससे पहले उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से छात्रों का सपोर्ट करने की अपील की है। उन्होंने कहा, 'देश में जो स्टूडेंट प्रोटेस्ट हो रहे हैं, वह एजुकेशन सिस्टम के खिलाफ हो रहे हैं। हमारा एजुकेशन सिस्टम खत्म हो गया है। हर सरकार को छात्रों की बात सुनाई चाहिए। एजुकेशन सिस्टम को बदलना चाहिए। चाहे वह कांग्रेस की सरकार हो या झारखंड सरकार हो। छात्र बोले- सरकार हमारी सुन नहीं सकती तो इस्तीफा दे मास्टरमाइंड से लगातार 10 दिनों तक पूछताछ JPSC परीक्षा में गंभीर और अनियमितता की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। CID के सामने फर्जीवाड़े के बड़े सिंडिकेट की परतें खुलती जा रही हैं। मामले में CID अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जांच के दौरान मास्टरमाइंड अभय तिवारी से लगातार 10 दिनों तक पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार, अभय तिवारी ने बताया कि परीक्षा में सफलता दिलाने के नाम पर हर अभ्यर्थी से 40 से 60 लाख रुपए तक की डील होती थी। इस रकम में ऊपर से नीचे तक जुड़े लोगों का हिस्सा पहले से तय रहता था। ------------------------- ये भी पढ़ें झारखंड सरकार बातचीत को तैयार, छात्र बोले-खुले मंच पर करेंगे:परीक्षा कराने वाली कंपनी का अकाउंटेंट गिरफ्तार, खुद 14वीं JPSC PT क्वालीफाई की जेपीएससी-जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन को खत्म कराने को लेकर सरकार और छात्रों के बीच बातचीत हो सकती है। इसे लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने चार मंत्रियों की कमेटी बनाई है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:नागपुर में निजी बस ने सरकारी बस को पीछे से टक्कर मारी, हादसे में 12 लोग घायल
    Next Article
    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:राहुल गांधी बोले- कैप्टन अंकल मेरे फेवरेट; चुनाव में अकाली+BJP गठजोड़ संभव; अंडर गारमेंट्स में नशे की डिलीवरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment