Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Chhath Puja: Lucknow में Gomti River के 110 घाट तैयार, सफाई और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    1 hour from now

    1

    0

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम ने गोमती नदी के 110 घाटों पर व्यापक तैयारियां की है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नगर निगम के सभी आठ जोन में स्थित 47 प्रमुख और 63 छोटे घाटों पर विशेष साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सजावट समेत जरूरी इंतजाम किए गए हैं।एक बयान के मुताबिक नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर प्रमुख घाटों पर रंगाई-पुताई, साफ-सफाई, सजावट के साथ-साथ कूड़ेदान की व्यवस्था की गई है। वहीं, छोटे घाटों पर भी सफाई और सजावट का कार्य कराया गया है। बयान में कहा गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर पानी के टैंकर और ‘मोबाइल टॉयलेट’ लगाए गए हैं।पर्व के दौरान व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए सभी घाटों पर नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए गए हैं। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक घाट पर अर्पण कलश स्थापित किए गये हैं। इसके माध्यम से पूजा सामग्री को नदियों और जलाशयों में प्रवाहित करने के बजाय निर्धारित स्थान पर एकत्र किया जाएगा।छठ पूजा को ‘शून्य कचरा’ (जीरो वेस्ट) पर्व बनाने के उद्देश्य से घाटों पर सफाई मित्रों की तैनाती की गई है, जो कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। नगर निगम की ओर से जोनवार प्रमुख घाटों में जोन-1 के लक्ष्मण मेला घाट और लल्लूमल घाट, जोन-2 के लेटे हनुमान मंदिर घाट, जोन-3 के बैरल नंबर-2, सांझिया घाट और झूलेलाल घाट, जोन-4 के गोमती नगर विस्तार, जोन-5 के स्कूटर इंडिया और गौरी बाजार, जोन-6 के कुड़िया घाट और मेहंदी घाट, जोन-7 के कुकरैल घाट तथा जोन-8 के सैनिक स्कूल बोटिंग क्लब घाट पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MP के दाही और खंडवा में होंगे बड़े आयोजन, Birsa Munda जयंती पर BJP चलाएगी सफाई अभियान
    Next Article
    'दुनिया समाधान के लिए भारत की ओर देख रही है', RSS प्रमुख Mohan Bhagwat ने बताया प्राचीन भारतीय जीवनशैली और 'वन हेल्थ' का गहरा संबंध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment