Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छठ महापर्व- डूबते सूरज को अर्घ्य आज शाम:दिल्ली में 1400 घाट तैयार; 50+ लाख लोग देश-विदेश से बिहार लौटे

    14 hours ago

    1

    0

    देशभर में महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है, शाम को सूर्य देव की पूजा की जाएगी। व्रती पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके बाद अगले दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठ पूजा के लिए दिल्ली में करीब 1400 घाट पर तैयारियां की गई हैं। भीड़ को देखते हुए रविवार दोपहर 2 बजे से 16 नवंबर सुबह 8 बजे तक यमुना घाटों से सटे रास्तों के पास रूट डायवर्जन लागू रहेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक देश-विदेश से 50 लाख से ज्यादा लोग घर लौटे हैं। दिल्ली सरकार ने छठ पूजा पर 16 नवंबर को छुट्‌टी का ऐलान किया है। यूपी में भी 15 और 16 नवंबर को छुट्‌टी रहेगी। देशभर में छठ पूजा से जुड़ी तस्वीरें… खरना के बाद शुरू होता है 36 घंटे का निर्जला व्रत छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला कठिन व्रत है। इसका दूसरा दिन खरना कहलाता है। खरना के दिन व्रती सुबह से शाम तक उपवास रखते हैं। शाम को सूर्यास्त के बाद पूजा की जाती है और प्रसाद तैयार किया जाता है। परंपरा के अनुसार, इस दिन गाय के दूध और गुड़ से खीर बनाई जाती है। इसके साथ रोटी और अन्य पारंपरिक पकवान भी प्रसाद के रूप में तैयार किए जाते हैं। व्रती पूजा के बाद प्रसाद खाते हैं। इसके बाद करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है। इस पूजा में बांस की टोकरी और सूप में फल, नारियल, गन्ना, ठेकुआ और दूसरे पारंपरिक प्रसाद रखे जाते हैं। ठेकुआ छठ पूजा का प्रमुख प्रसाद माना जाता है। संध्या अर्घ्य के बाद भी व्रती रातभर निर्जला उपवास जारी रखते हैं। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसी के साथ चार दिनों तक चलने वाला छठ महाव्रत पूरा होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:कॉकरोच पार्टी ने किया संगठन का विस्तार, 10 राज्यों और क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त, कोऑर्डिनेशन कमेटियां भी बनाईं
    Next Article
    बिरसा मुंडा की आज 151वीं जयंती:पीएम मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे, 3 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment