Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छठ पर श्रद्धालुओं ने सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया:सोमवार सुबह को सूर्य को अर्घ्य देने के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत खोलेंगे

    1 day ago

    2

    0

    शामली में छठ महापर्व के अवसर पर रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ संध्या अर्घ्य का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान छठी मैया के जयकारों से पूजा स्थल भक्तिमय हो गए। महिलाओं और पुरुषों ने परिवार की सुख-समृद्धि, बच्चों की दीर्घायु, घर में सुख-शांति और समाज के कल्याण की कामना की। छठ महापर्व को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा की तैयारियां कीं। पूजा में फल, फूल, गन्ना, नारियल और अन्य पूजन सामग्री से सजे सूप और डलिया का विशेष महत्व रहा। श्रद्धालुओं ने सूर्यास्त के समय पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। छठ व्रत के अंतर्गत श्रद्धालु 36 घंटे का निर्जला उपवास रखकर भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना कर रहे हैं। मान्यता है कि छठी मैया की उपासना और सूर्य देव को अर्घ्य देने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है तथा संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है। इसी आस्था के साथ श्रद्धालु पूरी निष्ठा और नियमों के साथ पर्व मना रहे हैं। संध्या अर्घ्य के बाद अब सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसके बाद हवन और पूजन किया जाएगा। सूर्य देव को सुबह का अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन होगा और श्रद्धालु 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण करेंगे। इस अवसर पर पंडित देवेंद्र शास्त्री, संतोष शास्त्री, संजय शास्त्री, हीरालाल चौबे, किरण तिवारी, कुसुम चौबे सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने विधि-विधान से भगवान सूर्य नारायण की पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज के मंगल की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेत से लौट रहे किसान की हत्या:बुलेट सवार किसान को घेरकर फावड़े से हमला, सिर पर वार किया
    Next Article
    प्रतापगढ़ में करंट से लाइनमैन की मौत:रामपुर बावली फीडर पर शटडाउन लेकर हाईटेंशन तार जोड़ रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment