Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    China में विदेशी एजेंसी के लिए जासूसी करने पर पूर्व अधिकारी को मिली मौत की सजा

    19 hours ago

    6

    0

    चीन में एक अधिकारी को किसी अन्य देश के लिए जासूसी करने के मामले में मौत की सजा सुनाई गई है। सरकार से जुड़े एक प्रकाशक ने सोमवार को यह जानकारी दी। चीन के राष्ट्रीय गोपनीय सूचना संरक्षण प्रशासन से जुड़े प्रकाशन संस्थान ‘गोल्ड वॉल प्रेस’ ने बताया कि दोषी अधिकारी का उपनाम मा है।उसने बताया कि मा के विदेश में काम करने के दौरान एक विदेशी खुफिया एजेंसी ने उससे संपर्क किया था और उसे अपने लिए काम करने के लिए तैयार कर लिया था। चीन की अदालतें आमतौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों की जानकारी सार्वजनिक नहीं करतीं, लेकिन हाल के वर्षों में राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रालय और ‘गोल्ड वॉल प्रेस’ ने गिरफ्तारियों की जानकारी सार्वजनिक करना शुरू किया है। इसके अलावा, वे सोशल मीडिया, फिल्मों और कॉमिक्स के जरिए भी लोगों को जासूसी के खतरों के प्रति आगाह कर रहे हैं।बयान में कहा गया कि मा ने एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जिसमें ‘‘गोपनीयता’’ और ‘‘वफादारी’’ से संबंधित शर्तें थीं तथा उसे हर महीने एक निश्चित राशि का भुगतान किया जाता था। बयान के अनुसार, मा ने राष्ट्रीय गोपनीय सूचनाओं की श्रेणी में आने वाली कुल 35 जानकारियां साझा कीं जिसके एवज में उसे 10 लाख युआन (1,50,000 अमेरिकी डॉलर) से अधिक का भुगतान किया गया। पोस्ट में कहा गया कि ‘काइलिन’ नाम के एक खुफिया एजेंट ने चीनी भाषा सीखने में रुचि का हवाला देकर ‘‘मा से अक्सर मिलने की योजना बनाई ताकि उससे संपर्क बढ़ाया जा सके।’’ काइलिन ने बाद में मा को अपने एक सहकर्मी से मिलवाया जिसने धमकी दी कि यदि उसने सहयोग करने से इनकार किया तो वह पहले साझा की गई सूचनाओं के बारे में चीनी प्राधिकारियों को बता देगा।पोस्ट में यह नहीं बताया गया कि इस मामले में कौन-कौन से देश शामिल थे, मा को कब और कहां सजा सुनाई गई तथा उसकी मौत की सजा पर अमल हुआ है या नहीं। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिकी खुफिया एजेंसियां चीन में अपने लिए मुखबिरों की भर्ती के प्रयासों को प्रचारित कर रही हैं। अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) के यूट्यूब चैनल पर सबसे अधिक देखे गए पांच वीडियो मंदारिन भाषा में जारी भर्ती संबंधी विज्ञापन हैं।‘गोल्ड वॉल प्रेस’ ने कहा, ‘‘यह चौंकाने वाला मामला सतर्क होने की जरूरत की एक बार फिर याद दिलाता है।’’ उसने आगाह किया कि विदेशी खुफिया एजेंसियां ‘‘कुटिल’’ हैं और महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगों को अपने लिए काम करने के वास्ते तैयार करने के लिए भावनात्मक संबंधों, आर्थिक हितों और धमकियों का सहारा लेती हैं। बयान में अधिकारियों से सतर्क रहने, कम्युनिस्ट पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा मजबूत करने, राष्ट्रीय गोपनीय सूचनाओं की रक्षा करने और विदेशी खुफिया एजेंसियों के भर्ती संबंधी प्रयासों से सावधान रहने का भी आग्रह किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    FIR कराई तो दबंग ने सिखाया सबक! युवक को घुटनों पर बैठाकर पैरों में रगड़वाई नाक, वीडियो वायरल होन पर मचा हड़ंकप
    Next Article
    शेख हसीना ने बांग्लादेश वापसी की डेट बताई, 1971 युद्ध की बरसी पर लौटेंगी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment