Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CJP बोली- क्या BJP गृहयुद्ध करवाना चाहती है:कहा- CEC के खिलाफ 10 अक्टूबर से प्रदर्शन; प्रधान के इस्तीफे के लिए 36 दिन धरना दिया था

    1 day ago

    1

    0

    CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को बोल रही है कि दिल्ली पहुंचकर पत्थरबाजी करो। लाठियां चलाओ। क्या सरकार देश में गृहयुद्ध चाहती है? हम सरकार को चेतावनी देते हैं कि सुधर जाइए। देश का युवा जवाबदेही मांग रहा है। पिछली गलती को मत दोहराइए। दरअसल, दिल्ली के प्रेस क्लब में कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट के छात्र संगठनों ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने आगे कहा कि ज्ञानेश कुमार को सिर्फ हटाया न जाए उन पर केस भी हो और उन्हें सजा मिले। एक स्वतंत्र कमेटी उनकी और उनके फैसलों की जांच करे। 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन करने वाली है। 20 जून से 25 जुलाई तक कॉकरोच जनता पार्टी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए 36 दिन तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठे थे। CJP और लेफ्ट ने कहा- पुलिस ने बर्बरता की, 4 बातें महिला प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी: सौरव दास ने कहा कि दिल्ली पुलिस के मेल पुलिसकर्मी फीमेल प्रदर्शनकारियों से बदसलूकी कर रहे हैं। ऐसे कोई भी दरिंदे जो दिल्ली पुलिस में हैं, जिन्हें पैसों से भर्ती किया गया है उन्हें छोड़ना नहीं है। पुलिस बर्बरता कर सकती है: सौरव दास ने कहा कि जब हम धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे थे तब पुलिस ने बर्बरता की। लोगों के सिर फोड़े, लड़कियों के साथ बदसलूकी की, पैलेट गन चलाई, बिहार में तो भाजपा सरकार ने एके 47 तक चला दी। हमें आशंका है कि इस बार दिल्ली में भी ये लोग ऐसा ही कुछ प्लान कर रहे हैं। 10 अक्टूबर को दिल्ली आने की अपील: मीडिया से बात करते हुए सौरव दास ने कहा कि सरकार को डर है कि अगर देश का युवा एकजुट हो गया तो इनकी खैर नहीं है। मैं अपील करता हूं कि 10 अक्टूबर को दिल्ली आएं। लोकतंत्र बचाने के लिए विपक्ष एक साथ: नेहा बोरा ने कहा कि 4 अक्टूबर को इंडिया गेट से जंतर-मंतर मार्च में करीब 3000 लोग थे। लेकिन वहां मुझे एक प्राइवेट गाड़ी में अकेले बिठाया गया। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने उस गाड़ी को आगे नहीं बढ़ने दिया। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 7 बड़े प्रदर्शन 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक देशभर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए 7 बड़े प्रदर्शन हो चुके हैं। SIR को लेकर ज्ञानेश और चुनाव आयोग पर सवाल द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर रिकॉर्ड में कम से कम 14 बार आपत्ति जताई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ फैसले दोनों चुनाव आयुक्तों की जानकारी या सिफारिश के बिना जारी किए गए। इसके बाद विपक्ष CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर देशभर में प्रदर्शन कर रहा है। मुंबई में प्रदर्शन के बाद दिल्ली का ऐलान कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने 2 अक्टूबर की रात करीब 10:46 बजे 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा था कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया, तो 10 अक्टूबर को पूरे देश से कॉकरोच दिल्ली पहुंचेंगे। दीपके ने लिखा, "अगर दिल्ली पुलिस हमें रोकने की कोशिश करती है, तो जहां वे हमें रोकेंगे, वही हमारा जंतर-मंतर होगा। हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलेंगे।" कांग्रेस ने 2 साल पहले वोट चोरी का मुद्दा उठाया ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मुंबई में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त पद से इस्तीफे की मांग; दीपके बोले- 10 अक्टूबर को कॉकरोच दिल्ली आएंगे मुंबई के शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वायुसेना की क्षमता बढ़ी लेकिन रफ्तार और तेज करनी होगी:एयर चीफ मार्शल सिंह बोले- फाइटर प्लेन एमके 1A में देरी चिंता की बात
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट चुनाव-आयुक्तों की नियुक्ति वाले फैसले की जांच करेगा:सुनवाई कर रहे जजों में सहमति नहीं थी; आयुक्तों के नियुक्ति पैनल से CJI को हटाने का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment