Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM डैशबोर्ड प्रगति की समीक्षा:लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी, 50 लाख के ऊपर की पांच परियोजनाओं को जल्द करें पूरा

    1 hour ago

    2

    0

    आजमगढ़ डीएम रविंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व व विकास कार्यों की माह मार्च 2026 के प्रगति की समीक्षा सहित पूर्वांचल विकास निधि व 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों में शीघ्र सुधार लाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। बैठक में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा में निर्देश दिया कि बैंक स्तर पर ऋण हेतु लम्बित आवेदनों की समीक्षा कर यथाशीघ्र गुणवत्तायुक्त निस्तारित करें। योजनान्तर्गत अधिक से अधिक आवेदन कराते हुए लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाए। जननी सुरक्षा योजनान्तर्गत लाभार्थी महिलाओं को निर्धारित अवधि में भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा उसकी फीडिंग मन्त्रा पोर्टल पर कराते हुए अपडेट किया जाए। 50 लाख तथा उससे ऊपर की लम्बित 5 परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि कार्यों मे अपेक्षित लाते हुए निर्माण कार्य को यथाशीघ्र गुणवत्तायुक्त पूर्ण करना सुनिश्चित करें। 50 लाख तथा उससे ऊपर की विलम्बित 9 परियोजनाओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यथाशीघ्र कार्यों को पूर्ण करें। गोवंश संरक्षण और गोआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं पर सख्ती डीएम रविंद्र कुमार ने विभिन्न गोआश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गोवंशों के संरक्षण, भरण-पोषण और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों को श्रेणीवार—नर, मादा, बीमार/अशक्त एवं बछड़ों—अलग-अलग रखा जाए, ताकि उनकी समुचित देखभाल सुनिश्चित हो सके। जिन गोआश्रय स्थलों में 100 से कम गोवंश संरक्षित हैं। उनका विस्तार कर क्षमता 100 से अधिक करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन स्थलों पर टैग भूमि उपलब्ध नहीं है या कम है। वहां किसानों से अनुबंध कर हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए गोआश्रय स्थलों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि गोवंशों को हीट वेव से बचाने हेतु शेड को ग्रीन पर्दा/बोरे आदि से कवर कर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में करंट से 5 मवेशियों की मौत:11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरा, एक घायल; पशुपालक बोला- गिलहरी दौड़ी
    Next Article
    लखनऊ में आज 40°C पार करेगा तापमान:गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं, सुबह से चल रही पूर्वी हवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment