Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में आज 40°C पार करेगा तापमान:गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं, सुबह से चल रही पूर्वी हवा

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह से पूर्वी हवा चल रही है। तेज धूप भी निकली हुई है। पारा 40 डिग्री तक पहुंचने के चलते गर्मी का असर बढ़ गया है। इस बीच वातावरण में नमी का औसत अपने न्यूनतम स्तर तक पहुंच गया है। इसके कारण घर से बाहर निकलने में भी लोग एहतियात बरत रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के पार जाएगा। लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 0.6 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 56 फीसदी रही। न्यूनतम आर्द्रता 8 फीसदी दर्ज की गई। लगातार बढ़ रही गर्मी उत्तर प्रदेश में शुष्क मौसम और गर्म पछुआ हवाओं ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह में प्रदेश के अधिकतम तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि वर्तमान में प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र मौजूद नहीं है। इसके अलावा, कर्नाटक और महाराष्ट्र के ऊपर बना प्रतिचक्रवात अब मध्य भारत की ओर खिसक रहा है। इसके प्रभाव से आने वाले 2-3 दिनों तक शुष्क पछुआ हवाओं का दौर जारी रहेगा, जिससे तापमान में अभी और मामूली बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हवाओं की दिशा बदलेगी और आसमान में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। इससे बढ़ते तापमान पर थोड़ा ब्रेक लगेगा। फिलहाल, बारिश होने की कोई संभावना नहीं है, केवल गर्मी के तेवर थोड़े नरम पड़ सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM डैशबोर्ड प्रगति की समीक्षा:लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी, 50 लाख के ऊपर की पांच परियोजनाओं को जल्द करें पूरा
    Next Article
    प्रयागराज के करेली में युवक की बेरहमी से पिटाई, VIDEO:चोरी के आरोप में बीच सड़क पर पटक-पटक कर मारा, चीखता रहा युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment