Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM पर हमले का मॉकड्रिल, देखिए कमांडो ने कैसे बचाया?:लखनऊ में युवक ने गोली चलाई, NSG ने 3 मिनट में रेस्क्यू कर एयरपोर्ट पहुंचाया

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सीएम एक कार्यक्रम में गए हुए थे। उन पर हमला हो गया। भीड़ में बैठे युवक ने उन पर फायर झोंक दिया। पलक झपकते ही सीएम की सुरक्षा में तैनात कमांडो ने तुरंत उन्हें कवर कर लिया। उन्हें 3 मिनट में बचा लिया गया। यह सीन राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (IGP) में बुधवार को दिखा। यह मॉकड्रिल की जा रही थी। सीएम योगी आदित्यनाथ विदेश दौरे पर हैं। वह सिंगापुर के दौरे के बाद आज जापान में हैं। बुधवार को उनकी सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मॉकड्रिल की गई। इसमें सीएम कालिदास मार्ग स्थित आवास से निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान कार्यक्रम स्थल पर भाषण के दौरान हमले की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। 3 तस्वीरें देखिए… मुख्यमंत्री को अस्पताल ले जाने का अभ्यास किया मॉकड्रिल के तहत एक युवक द्वारा फायरिंग किए जाने का सीन बनाया गया। जिसमें मुख्यमंत्री को गोली होने की स्थिति दर्शाई गई। जैसे ही फायरिंग का अलर्ट मिला, एनएसजी कमांडो ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए मुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मियों ने घायल अवस्था में मुख्यमंत्री को इलाज के लिए ले जाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। अधिकारियों के मुताबिक, यह पूरी प्रक्रिया वीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल और आपात प्रतिक्रिया समय को परखने के उद्देश्य से की गई। लोहिया अस्पताल को किया अलर्ट गोली चलने के बाद तुरंत लोहिया अस्पताल को अलर्ट भेजा गया। इस दौरान सभी पुलिसकर्मी और अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। वहां आए मरीजों को तुरंत एक तरफ रोक दिया गया और काफिले को अंदर जाने का रास्ता तैयार किया गया। हालांकि, हालत गंभीर देखते हुए एयरपोर्ट से दिल्ली भेज दिया गया। हालत बिगड़ी तो रास्ते से ही दिल्ली ले गए हालत नाजुक हो गई जिसके बाद उन्हें रास्ते से ही दिल्ली के लिए ले जाया गया। उनको ले जा रही गाड़ियों को अमौसी एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। वहां से उन्हें दिल्ली एम्स के लिए ले जाने की मॉकड्रिल की गई। ------------- यह खबर भी पढ़िए… पिता की हत्या करके बहन के साथ चिकन खाया:लखनऊ में नीले ड्रम में बेटा लाश जलाने वाला था, दूसरी शादी की चर्चा से खफा था लखनऊ की जानी-मानी पैथोलॉजी के मालिक की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा कि वर्धमान पैथोलॉजी के ओनर मानवेंद्र सिंह की दूसरी शादी की बात चल रही थी। इससे उनके बच्चे खासे नाराज थे। इसके चलते पिता की हत्या कर लाश नीले ड्रम में भर दी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेसियों का हल्ला-बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की:आगरा में बोले- सरकार परमाणु बम से छेड़छाड़ कर रही, लखनऊ में होर्डिंग लगे
    Next Article
    'लाल बारादरी मस्जिद नहीं इमामबाड़ा है':इतिहासकार बोले- लाल ईंटों से बने 12 दरवाजे होने से पड़ा नाम, 3 दिन LU में बवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment