Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM विजिट को देखते हुए यातायात डायवर्जन- पार्किंग व्यवस्था जारी:दोपहर 3 बजे से लागू होकर ध्वजारोहण के समापन तक जारी रहेगा

    2 hours ago

    2

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था जारी कर दी गई है। इसको देखते हुए आज दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक अयोध्या धाम क्षेत्र में यातायात डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। सभी डायवर्जन आवश्यक सेवाओं को छोड़कर लागू रहेगा। अयोध्या धाम आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का टेढ़ी बाजार से प्रवेश नहीं होगा * रामपथ से अयोध्या धाम आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का टेढ़ी बाजार (गुरु वशिष्ट चौराहा) से लतामंगेशकर चौक की ओर प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। *. श्रृंगारहाट से हनुमानगढ़ी की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेष पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। हनुमानगुफा बैरियर से लतामंगेशकर चौक की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश नहीं होगा * हनुमानगुफा बैरियर से लतामंगेशकर चौक की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। पुराना सरयू पुल से लतामंगेशकर चौक की ओर भी वाहन नहीं जा सकेंगे * लतामंगेशकर चौक से टेढ़ी बाजार की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। * पुराना सरयू पुल से लतामंगेशकर चौक की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। * रानोपाली रेलवे क्रासिंग से टेढ़ी बाजार की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। समस्त वाहन उदासीन आश्रम के सामने से होते हुए विद्याकुण्ड तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जायेगे। अतिथियों के वाहनों को कार्यक्रम प्रारम्भ होने के आधे घंटे पूर्व तक यहां होगी पार्किंग पुलिस के अनुसार कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों के वाहन, अवध पार्किंग, टेढ़ी बाजार चौराहे के पास अरुन्धति मल्टीलेवल पार्किंग, गोकुल भवन के बगल पार्किंग, ब्रह्मकुण्ड गुरुद्वारा के सामने परिक्रमा मार्ग पर पार्किंग में अपने वाहन पार्क करके कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु जायेगे। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों के वाहनों को कार्यक्रम प्रारम्भ होने के आधे घंटे पूर्व तक चिन्हित पार्किंग स्थलों तक प्रवेश दिया जायेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में आंधी के साथ बूंदाबांदी:12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, तापमान में गिरावट दर्ज
    Next Article
    मुकेश कुमार पाण्डेय बने अध्यक्ष:गाजीपुर में यूपी लेखा सेवा संगठन के पदाधिकारी चुने गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment