Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM योगी के अयोध्या दौरे पर ट्रैफिक डायवर्जन:आज दोपहर 3 बजे से कई रास्ते बंद, टेढ़ी बाजार से प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित

    2 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या आगमन और भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने यातायात डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था जारी कर दी है। इसके तहत बुधवार दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक अयोध्या धाम क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। यह व्यवस्था आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों पर लागू होगी। रामपथ से अयोध्या धाम आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का टेढ़ी बाजार (गुरु वशिष्ट चौराहा) से लता मंगेशकर चौक की ओर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह श्रृंगारहाट से हनुमानगढ़ी की ओर भी किसी प्रकार के वाहन का प्रवेश नहीं होगा। हनुमानगुफा बैरियर और सरयू पुल से भी रोक हनुमानगुफा बैरियर से लता मंगेशकर चौक की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। लता मंगेशकर चौक से टेढ़ी बाजार की ओर भी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इसके अलावा पुराने सरयू पुल से लता मंगेशकर चौक की ओर भी सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। रानोपाली रेलवे क्रॉसिंग से डायवर्जन रानोपाली रेलवे क्रॉसिंग से टेढ़ी बाजार की ओर भी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। यहां से आने वाले सभी वाहन उदासीन आश्रम के सामने से होते हुए विद्याकुंड तिराहा होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। अतिथियों के लिए पार्किंग व्यवस्था पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों के वाहन अवध पार्किंग, टेढ़ी बाजार चौराहे के पास अरुंधति मल्टीलेवल पार्किंग, गोकुल भवन के बगल स्थित पार्किंग और ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा के सामने परिक्रमा मार्ग पर बनाई गई पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों के वाहनों को कार्यक्रम शुरू होने के आधे घंटे पहले तक ही चिन्हित पार्किंग स्थलों तक प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेम प्रसंग में युवक ने फंदे से लटककर दी जान:शाहजहांपुर में बहन ने भाइयों पर धमकी देने का आरोप लगाया, प्रेमिका तीन बच्चों की मां
    Next Article
    उन्नाव में सड़क हादसा, तीन महिलाओं की मौत:सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, 7 लोग अंदर फंसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment