Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM योगी का देवीपाटन धाम दौरा आज:बलरामपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, प्रशासन अलर्ट, डेढ़ घंटे रुकेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बलरामपुर जिले के तुलसीपुर स्थित मां देवीपाटन मंदिर का दौरा करेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं अंतिम रूप ले चुकी हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 12:25 बजे मां पाटेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से लगभग 12:30 बजे मंदिर पहुंचेंगे और विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिर परिसर में वे करीब डेढ़ घंटे तक रहेंगे, जिसके बाद 2:15 बजे प्रस्थान कर 2:20 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर, हेलीपैड और आवागमन के मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष रणनीति अपनाई गई है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष में अयोध्या में दर्शन किया:रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शनकर सरयू नदी में बोट पर टहले
    Next Article
    गोरखपुर में तेज धूप के साथ बढ़ने लगी गर्मी:आने वाले दिनों में और चढ़ेगा पारा, दोपहर में चलेंगी गर्म हवाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment