Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष में अयोध्या में दर्शन किया:रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शनकर सरयू नदी में बोट पर टहले

    2 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो.असीम घोष ने सपत्नीक रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन किया। इसके बाद उन्होंने सरयूतट पहुंच कर नदी का दर्शन-पूजन और बोट से भ्रमण किया। इस दौरान हनुमानगढ़ी में संकट मोचन सेना के अध्यक्ष महंत संजय दास ने अंगवस्त्र और हनुमान जी की प्रतिमा देकर उनको सम्मानित किया। सरयू नदी में बोट के माध्यम से हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित भ्रमण कराया गया। इस दौरान संपूर्ण व्यवस्था उच्च स्तर की सुरक्षा, अनुशासन एवं पेशेवर दक्षता के साथ संपन्न कराई गई। राज्यपाल को सरयू तट पर स्थित प्रमुख घाटों—राम की पैड़ी, लक्ष्मण घाट सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों के धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बताया गया कि सरयू नदी का उद्गम हिमालय के कुमाऊं हिमालय क्षेत्र से माना जाता है, जो आगे चलकर घाघरा नदी के रूप में प्रवाहित होती हुई अंततः पवित्र गंगा नदी में समाहित हो जाती है। इस प्रकार सरयू नदी न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि भौगोलिक एवं सांस्कृतिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखती है। उन्होंने लक्ष्मण घाट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह स्थान भगवान लक्ष्मण जी से संबंधित अत्यंत पवित्र स्थल माना जाता है, जहाँ से उनके जल समाधि लेने की मान्यता है। इस कारण यह घाट श्रद्धा, आस्था एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र है, जहाँ प्रतिदिन श्रद्धालु स्नान एवं पूजन के लिए आते हैं। इस विशेष अभियान का नेतृत्व जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। उनके नेतृत्व में पूरी टीम ने समन्वय, सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया, जिससे कार्यक्रम पूर्णतः सफल एवं गरिमामय रहा। भ्रमण के दौरान कांस्टेबल नित्यानंद यादव ने राज्यपाल को अयोध्या के बारे में जानकारियां दीं। इस दौरान उप निरीक्षक (SI) नर्वदेश्वर मिश्रा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान कांस्टेबल मनोज पाल, कांस्टेबल अखिलेश यादव, हेड कांस्टेबल बृजेश साहनी, एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार, उप निरीक्षक जावेद अहमद, बजरंग बहादुर सिंह, आकाश शंकर मिश्रा, तथा कांस्टेबल अक्षय प्रताप यादव, मधुरेश राजभर, पुष्पेंद्र कुमार, राजकुमार, अभिषेक कुशवाहा एवं कांस्टेबल लालमणि ने भी सक्रिय सहभागिता की। राज्यपाल असीम कुमार घोष ने जल पुलिस की कार्यप्रणाली, तत्परता एवं सुरक्षा व्यवस्था की प्रशंसा की तथा पूरी टीम के कार्य को सराहनीय बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में 'रन फॉर इम्पावरमेंट' दौड़ का आयोजन, VIDEO:महिलाओं-बालिकाओं ने लिया हिस्सा, पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने उत्साह बढ़ाया
    Next Article
    CM योगी का देवीपाटन धाम दौरा आज:बलरामपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, प्रशासन अलर्ट, डेढ़ घंटे रुकेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment