Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM योगी ने शिक्षामित्रों को सम्मानित किया:रवि किशन के पीएचडी की मानद उपाधि पर बोले- इसे गले में टांगकर घूमिए, डॉक्टर नहीं लिख पाएंगे

    14 hours ago

    1

    0

    CM योगी आज यानी मंगलवार को गोरखपुर में हैं। वह योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में बेसिक शिक्षा की सुदृढ़ता में शिक्षामित्रों के योगदान को लेकर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही शिक्षामित्रों को नए मानदेय (18 हजार रुपए) की धनराशि का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने रविकिशन की चुटकी ली। उन्होंने कहा- रविकिशन आए और बोले कि मुझे बधाई नहीं दी। मैंने पूछा क्यों। उन्होंने कहा- पीएचडी की उपाधि मिली है। मैंने कहा वह मानद उपाधि है। कह रहे हैं कि प्रोफेसर लिखूंगा। मैंने कहा- आप प्रोफेसर लिख नहीं सकते। ये डिग्री लेकर जाएंगे तो आपको इसके नाम पर नौकरी नहीं मिलेगी। सीएम योगी ने कहा- आप केवल उसे टांग सकते हैं। आप गले में टांगकर और लटकाकर जाइए। कह रहा है कि डॉक्टर लिखूंगा।। अगर ऐसा डॉक्टर इलाज करने चला जाएगा तो क्या होगा। रवि किशन डाॅक्टर नहीं लिख सकते। हां मैं उन्हें मानद उपाधि की बधाई दे रहा हूं। इससे पहले उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया और बच्चों से सवाल जवाब किए। इसके साथ ही उन्हें चॉकलेट भी दिए। वहीं बच्चों के अन्नप्राशन कार्यक्रम में भी पहुंचे और बच्चों को गोद में लेकर उन्हें खीर खिलाई। बता दें प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में तैनात 1.43 लाख शिक्षामित्रों को प्रतिमाह 10 हजार रुपए मानदेय मिलता था। सीएम योगी ने शिक्षामित्रों की शैक्षिक सेवा को सराहते हुए इसे बढ़ाकर 18 हजार रुपए प्रतिमाह कर दिया है। नया मानदेय अप्रैल माह से लागू हो गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री के हाथों गोरखपुर महानगर को कुल 71 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। लोकार्पण की 26 और शिलान्यास की 45 परियोजनाओं पर 612 करोड़ 31 लाख 84 हजार रुपए की लागत आ रही है। ये सभी परियोजनाएं गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की हैं। तस्वीरें देखिए… CM योगी से जुड़े कार्यक्रम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ पहुंचे विराट कोहली, ब्लैक टी-शर्ट में बाहर निकले:इकाना में करेंगे प्रैक्टिस, 7 मई को LSG का RCB से मुकाबला
    Next Article
    हरियाणा में यूपी पुलिस के 5 जवानों की मौत:KMP एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो दूसरी गाड़ी से टकराई; शव अंदर बुरी तरह फंसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment