Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CO अरविन्द वर्मा बने अपर पुलिस अधीक्षक:SP ने अशोक स्तंभ लगाकर किया अलंकृत, अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने दी बधाई

    11 hours ago

    2

    0

    चित्रकूट जनपद पुलिस महकमे में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण पदोन्नति हुई। क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा को पुलिस उपाधीक्षक से पदोन्नत कर अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने उन्हें रैंक प्रतीक और अशोक स्तंभ लगाकर विधिवत अलंकृत किया। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित गरिमामय समारोह में अधिकारियों ने वर्मा को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने उनका मुंह मीठा कराकर खुशी साझा की और कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का दायरा भी बढ़ाती है। उन्होंने वर्मा से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा। साथी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने भी अरविन्द कुमार वर्मा को बधाई दी। पुलिस विभाग में उनकी पदोन्नति को एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय से सेवा में सक्रिय रहे श्री वर्मा ने अपने कार्यकाल में प्रशासनिक जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाया है, जिसके चलते उन्हें यह अहम दायित्व मिला है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात एवं कार्यालय यामीन अहमद, क्षेत्राधिकारी राजापुर राज कमल तथा प्रतिसार निरीक्षक रामशीष यादव भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने नवपदोन्नत अपर पुलिस अधीक्षक को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और नेतृत्व से जनपद की पुलिस व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। पुलिस विभाग में हुई इस पदोन्नति ने न केवल अधिकारियों का मनोबल बढ़ाया है, बल्कि जनपद पुलिस के भीतर बेहतर कार्यसंस्कृति और समर्पण की भावना को भी मजबूती प्रदान की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ईद पर रातभर गुलजार रहे बाजार:लखनवी सेवई की दुबई समेत 20 राज्यों में सप्लाई, रोस्ट सेवई की सबसे ज्यादा डिमांड
    Next Article
    जन्म प्रमाण पत्र बनवाने गया युवक मृत मिला:दूसरे दिन कचरे के ढेर में मिला शव, पुलिस कर रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment