Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Congress असम के तीन जिलों में बाढ़ पीड़ितों के क्षतिग्रस्त मकान बनवाएगी

    8 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस ने रविवार को कहा कि उसने असम के तीन जिलों में बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण का फैसला किया है और पार्टी पदाधिकारियों को इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए हैं। यह फैसला शनिवार को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के महासचिवों और उसके जिला समितियों के अध्यक्षों की बैठक में लिया गया। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और असम प्रभारी भूपेश बघेल भी मौजूद थे।पार्टी के एक बयान में कहा गया, ‘‘कांग्रेस ने असम के शिवसागर, जोरहाट और चराइदेव जिलों में भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों के मकानों के पुनर्निर्माण में मदद का हाथ बढ़ाने का फैसला किया है।’’ बयान में कहा गया, ‘‘असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के निर्देश के अनुसार पार्टी के सभी महासचिवों, जिला प्रभारियों और जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को शिवसागर, जोरहाट और चराइदेव जिला कांग्रेस कमेटियों के साथ समन्वय करके उन गांवों की तत्काल पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां मकानों का पुनर्निर्माण किया जाना है।’’ बयान के अनुसार, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव रमन्ना बरुआ द्वारा जारी औपचारिक पत्र के माध्यम से संबंधित सभी पदाधिकारियों को पूरी प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर लागू करने का निर्देश दिया गया है। इस साल असम में बाढ़ से कम से कम 108 लोगों की मौत हुई है। प्रभावित जिलों में मकानों, पशु शेड, मत्स्य पालन केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों समेत बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    18वें BRICS Summit की सफलता से आगामी विधानसभा चुनावों में BJP को बढ़त की उम्मीद
    Next Article
    Navi Mumbai में पार्किंग विवाद के बाद कार से कुचलकर युवक की हत्या, एक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment