Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CRPF जवान का पत्नी का वादा-इस बार होली जमकर खेलेंगे:तिरंगे में लिपटकर बलिया आया शव; पत्नी बेसुध, चार साल की बेटी रोती रही

    11 hours ago

    1

    0

    “पूजा, होली गांव पर ही मनाएंगे… इस बार जमकर रंग खेलेंगे… छुट्टी ले चुका हूं, कार से निकल चुका हूं… जल्द घर पहुंच जाऊंगा। हर्ष और श्रेयांशी कैसे हैं? मां-पिता जी ठीक हैं ना?” ये राजकुमार के वो आखिरी शब्द थे, जो उन्होंने अपनी पत्नी पूजा से फोन पर कहे थे। उन्हें क्या पता था कि यह बातचीत उनकी ज़िंदगी की अंतिम बातचीत बन जाएगी…। होली की खुशियां लेकर घर लौटने निकले राजकुमार गांव तो पहुंचे, लेकिन जिंदा नहीं… तिरंगे में लिपटकर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने बलिया के धनौती गांव की होली को मातम में बदल दिया। इस हादसे में सीआरपीएफ के तीन जवानों समेत चार लोगों की मौत हो गई। बलिया के धनौती निवासी सीआरपीएफ जवान राजकुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। शहीद राजकुमार की पत्नी पार्थिव शरीर देखते ही बेसुध हो गईं। परिवार के सदस्यों के करुण क्रंदन से वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। तीन माह का उनका बेटा और चार वर्षीय बेटी भी लोगों को रोता देख बिलखने लगे। देखें शहीद को सलामी देने की 5 तस्वीरें… शव के साथ पहुंचे जवानों, स्थानीय पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने पुष्पचक्र अर्पित किया। वहीं सीआरपीएफ जवानों ने शहीद राजकुमार को सलामी दी। इस दौरान “भारत माता की जय” तथा “जब तक सूरज-चांद रहेगा, राजकुमार तुम्हारा नाम रहेगा” जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए। यह है पूरा घटनाक्रम… बता दें कि होली का त्योहार मनाने के लिए छुट्टी लेकर जगदलपुर से रायपुर लौटते समय एक दर्दनाक सड़क हादसे में बस्तर में तैनात तीन सीआरपीएफ जवानों और कार चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 28 वर्षीय जवान अभिमान राय घायल हो गए, जिन्हें धमतरी जिला अस्पताल से रायपुर रेफर किया गया है। मृतकों में एसआई उमेद सिंह, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल राजकुमार गौड़ और चालक हीरालाल नागर शामिल हैं। तीनों जवान 201 कोबरा बटालियन से थे। इनमें राजकुमार बलिया के धनौती गांव के निवासी थे। हादसा इतना भयावह था कि दृश्य देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं। चालक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और वह स्टेयरिंग में फंस गया था। शवों को बाहर निकालने में करीब 45 मिनट का समय लगा। पुलिस अधिकारियों ने हादसे की मुख्य वजह चालक की थकान, नींद और तेज रफ्तार बताई है। जानकारी के अनुसार, चालक रातभर गाड़ी चला रहा था। उसे कांकेर के पास झपकी आई थी, जिसके बाद मकड़ी में उसे चाय-बिस्किट दिए गए थे। यह दुर्घटना सुबह करीब 8 बजे एनएच-30 पर अर्जुनी थाना क्षेत्र के खपरी बाइपास के पास हुई। सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी कार टकरा गई। कार की हालत देखकर प्रतीत होता है कि उसकी गति करीब 90 से 100 किमी/घंटा रही होगी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की छत पूरी तरह उखड़ गई। एयरबैग फट गए और कार के पुर्जे खिलौनों की तरह इधर-उधर बिखर गए। हेलीकॉप्टर से भेजा गया एक जवान का शव पुलिस के अनुसार, सड़क दुर्घटना में मृत तीनों जवानों का पोस्टमार्टम रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में किया गया। इसके बाद देर शाम हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार के पार्थिव शरीर को हेलीकॉप्टर से उनके निवास स्थान रांची (झारखंड) भेजा गया। वहीं एसआई उमेद सिंह के शव को झुंझुनूं (राजस्थान) और कांस्टेबल राजकुमार गौड़ के शव को बलिया (उत्तर प्रदेश) सड़क मार्ग से रवाना किया गया। शव पहुंचते ही मचा कोहराम शहीद जवान राजकुमार का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। पत्नी पूजा देवी की हालत बेजार हो गई। पिता शमशेर गोंडा और मां शिवकुमारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन वर्षीय बेटी श्रेयांशी और तीन माह के बेटे हर्ष को समझ नहीं आ रहा था कि क्या हुआ है। वे लोगों को रोता देख खुद भी रो रहे थे। भाई अभी रास्ते में... शहीद राजकुमार दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई हरिओम उर्फ गुड्डु गुजरात में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही वे ट्रेन से गांव के लिए निकल चुके हैं। राजकुमार की एक बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में UGC बिल के विरोध में धरना जारी:समर्थकों ने पंकज धवरैया को दूध से नहलाया, SC-ST एक्ट खत्म करने की मांग
    Next Article
    संभल डीएम-एसपी ने 119 साल पुराने मंदिर में किया जलाभिषेक:श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए, जिलाधिकारी ने महाकाल बाबा को तिलक कर उठाई पालकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment