Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CRPF जवान ने सिपाही बहन के प्रेमी को काट डाला:इटावा में UPSC छात्र को बहाने से कार में बिठाया, पीटा फिर गोली मारी

    6 hours ago

    1

    0

    इटावा में CRPF जवान ने सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। छात्र की CRPF जवान की सिपाही बहन के साथ अफेयर था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का शनिवार को खुलासा किया। पुलिस के अनुसार- आरोपी ने बहाने से छात्र को अपनी कार में बिठाया। चलती कार में उसकी बेरहमी से पिटाई की। फिर गोली मारकर हत्या कर दी। रात भर कार में ही शव को छिपाए रखा। अगले दिन गुरुवार की रात शव के कई टुकड़े किए और एक पॉलीथिन में लपेट कर रेलवे लाइन किनारे फेंककर फरार हो गए। पुलिस को रेलवे लाइन के पास लगे CCTV में कार का फुटेज मिला। कार मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या की पूरी कहानी बताई। पुलिस मुख्य आरोपी CRPF जवान और उसके एक अन्य दोस्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसपी ने तीन टीमें लगाई हैं। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए.. 18 फरवरी की सुबह कोचिंग के लिए निकला था छात्र थाना भरथना के बंधा निवासी मनीष 18 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे कोचिंग के लिए घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसी शाम भरथना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 19 फरवरी की रात करीब 10 बजे थाना इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन रेलवे ट्रैक के पास क्षत-विक्षत शव पॉलीथिन में लिपटा मिला। सिर धड़ से अलग था। एक पैर कटा हुआ था। जबड़ा टूटा था और शरीर पर चोट के दर्जनों निशान थे। पूरा शरीर लहूलुहान था। शव की शिनाख्त मनीष के रूप में हुई। परिवार के दबाव पर प्रशासन ने पांच डॉक्टरों की फॉरेंसिक टीम गठित कर शनिवार को दोबारा पोस्टमार्टम कराया। एक्स-रे जांच में मनीष के शरीर में गोली फंसी मिली, जिसे डॉक्टरों ने सावधानी से बाहर निकाला। इसके बाद साफ हो गया कि यह हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी। SSP बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया- मामले की जांच के लिए 3 टीमें गठित की गई थी। रेलवे ट्रैक के पास एक CCTV में एक कार दिखी। कार से पॉलीथिन में लिपटे शव को फेंका गया था। पुलिस ने नंबर ट्रेस कर कार मालिक इकदिल थाना क्षेत्र के केशोपुर कला निवासी दीपक को अरेस्ट किया। सिपाही की बहन से कई साल से था प्रेम दीपक ने पूछताछ में खुलासा किया कि मनीष का केशोपुर कला निवासी आकांक्षा यादव नाम की महिला ट्रेनी सिपाही से प्रेम संबंध था, जो वर्तमान में रामपुर में प्रशिक्षण ले रही है। दोनों बचपन से साथ पढ़े थे। आकांक्षा के भाई अभिषेक यादव सीआरपीएफ में है। इन दिनों जालंधर में तैनात है। वह इस रिश्ते से नाराज था। उसने अपनी बहन को मनीष के साथ घूमते देख लिया था। वह 17 फरवरी को छुट्टी लेकर गांव आया था। उसने अपने दोस्तों दीपक और मानिकपुर गांव निवासी विपिन यादव के साथ मिलकर मनीष की हत्या की योजना बनाई। 18 फरवरी की सुबह 7:30 बजे तीनों दीपक की कार से मनीष के गांव भरथना पहुंचे। कोचिंग के लिए पैदल जा रहे मनीष को लिफ्ट देने के बहाने दीपक की कार में बैठाया। पहले तो चलती कार में मनीष को बुरी तरह पीटा, इसके बाद सुनसान जगह ले जाकर देर शाम गोली मार दी। रात भर कार में पड़ा रहा शव दीपक ने बताया- मनीष की हत्या करने के बाद उसके शव को कार की ही डिग्गी में छिपाए रखा। पुलिस से बचने के लिए शव के टुकड़े किए और एक पॉलीथिन में भर दिया। शुक्रवार की देर रात शव को ले जाकर इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया और फरार हो गए। SSP बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया- दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। जिसमें उसने घटना स्वीकार कर ली है। मुख्य आरोपी अभिषेक यादव और एक अन्य साथी की तलाश जारी है। एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द बाकी दो आरोपियों की भी गिरफ्तारी होगी। परिवार में सबसे छोटा था मनीष मनीष परिवार में एक बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा बेटा था। मनीष और उसका बड़ा भाई अवनीश, दोनों ही सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले मनीष ने बीएससी एग्रीकल्चर और बीएड कर रखा था। हाल ही में जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा दी थी, जिसका परिणाम अभी आना बाकी था। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद जैसे ही मनीष का शव घर पहुंचा, पिता राजवीर सिंह और बड़ा भाई अवनीश बदहवास हो गए। देर शाम मनीष के शव का अंतिम संस्कार किया गया। -------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… झांसी में MBA पास भाई को न्यूड करके दफनाया:कपड़े धोकर रखे; पकड़ा न जाए, इसलिए फोन जंगल में जलाया झांसी में गाली देने पर छोटे भाई ने MBA पास बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद पकड़ा न जाए, इसलिए एक-एक सबूत मिटाने का पूरा प्लान बनाया। घर के पिछले हिस्से में 5 फीट गहरी कब्र खोदी और लाश को न्यूड कर दफना दिया। शव दफनाने के बाद खून से सने कपड़े वॉशिंग मशीन में धोकर रख दिए। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी, चाकू और फावड़ा 3 किलोमीटर दूर ले जाकर नाले में फेंक दिए। भाई का मोबाइल जंगल में ले जाकर जला दिया। बाद में जब फंसने का डर सताया तो कपड़े भी जला दिए। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में बारातियों और ग्रामीणों में चली तलवारें:कार खड़ी करने पर बवाल, 5 घायल; एक देहरादून रेफर
    Next Article
    गोरखपुर में रविवार को कई इलाकों की बिजली रहेगी बाधित:लाइन शिफ्टिंग और सीएम ग्रिड का होगा काम, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment