Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में रविवार को कई इलाकों की बिजली रहेगी बाधित:लाइन शिफ्टिंग और सीएम ग्रिड का होगा काम, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग और सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत कार्य के चलते रविवार को अलग-अलग समय पर कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को पहले से तैयारी करने की सलाह दी है। लाइन शिफ्टिंग के चलते चार घंटे सप्लाई बंद विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर के 11 केवी नकहा और फेस फोर फीडर के साथ ही विद्युत उपकेंद्र इंडस्ट्रियल स्टेट, सूरजकुंड और राप्तीनगर न्यू से जुड़े क्षेत्रों में दोपहर 12:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती रोड चौड़ीकरण एवं लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण की जा रही है। सीएम ग्रिड योजना के तहत सुबह से दोपहर तक कटौती सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत कार्य होने के कारण राप्तीनगर फेस थर्ड, दूरदर्शन और पत्रकार पुरम फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने कहा है कि कार्य के दौरान असुविधा से बचने के लिए उपभोक्ता जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CRPF जवान ने सिपाही बहन के प्रेमी को काट डाला:इटावा में UPSC छात्र को बहाने से कार में बिठाया, पीटा फिर गोली मारी
    Next Article
    रामपथ पर निकली श्री जानकी जीवन सरकार की शोभायात्रा:मनमोहक रही महंत डॉ. ममता शास्त्री के संयोजन में निकली शोभायात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment