Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CRPF Jawan की Bihar के Rohtas में सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार के 4 लोग घायल

    4 hours ago

    1

    0

    बिहार के रोहतास जिले में रविवार को एक ऑटोरिक्शा सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिससे सीआरपीएफ के 39 वर्षीय एक जवान की मौत हो गई और उसके परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शनिवार को रोहतास के तिलौथू थाना क्षेत्र के निमियाडीह-तेरका के निकट हुई।थाना प्रभारी (एसएचओ) शुभम कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, सीआरपीएफ कर्मी कंचन कुमार ठाकुर अपने परिवार के सदस्यों के साथ दर्शन के लिए ताराचंडी से मां तुतला भवानी जा रहे थे, तभी ऑटोरिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से टकरा गया। उन्होंने बताया कि ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए और सासाराम के सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी, बच्चा और परिवार के दो अन्य सदस्य हादसे में घायल हो गए। कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है और पुलिस को लिखित शिकायत मिली है, जिसके आधार पर यातायात थाने में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।उन्होंने कहा, स्थानीय लोगों के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रही एक एसयूवी से टक्कर से बचने की कोशिश में ऑटोरिक्शा चालक ने वाहन पर संतुलन खो दिया। हालांकि, जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो एसयूवी वहां नहीं थी। एसएचओ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Devendra Fadnavis बोले, संविधान और लोकतंत्र ने मुझे CM बनाया, Nagpur में युवाओं से संवाद
    Next Article
    Dhar Road Accident: बोलेरो और बाइक की भीषण टक्कर में 3 की मौत, बच्ची अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment