Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU के होटल मैनेजमेंट में छलके 'मॉकटेल्स' के रंग:नामी मिक्सोलॉजिस्ट्स ने सिखाया शेकिंग और स्टिरिंग का हुनर

    5 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट में आज छात्र किताबी ज्ञान छोड़ 'मिक्सोलॉजी' (पेय निर्माण कला) के व्यावहारिक गुर सीखते नजर आए। कुलपति प्रो. विनय पाठक की प्रेरणा से आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला में विश्व प्रसिद्ध फ्लेवर कंपनी Marimbula के विशेषज्ञों ने छात्रों को ड्रिंक्स बनाने और उन्हें सजाने की प्रोफेशनल बारीकियां सिखाईं। क्रिएटिविटी और स्वाद का संगम है मिक्सोलॉजी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मारिम्बुला के ब्रांड एंबेसडर बदरुल इस्लाम और प्रसिद्ध मिक्सोलॉजिस्ट राहुल खोलीया ने सत्र की कमान संभाली। बदरुल इस्लाम ने छात्रों को समझाया कि मिक्सोलॉजी केवल ड्रिंक बनाना नहीं, बल्कि स्वाद का संतुलन और प्रस्तुति की कला है। उन्होंने लाइव डेमो के जरिए 'शेकिंग', 'स्टिरिंग', 'ब्लेंडिंग' और 'बिल्डिंग' जैसी तकनीकों का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक सही तकनीक पेय के जायके को पूरी तरह बदल सकती है। गार्निशिंग से बढ़ती है ड्रिंक की वैल्यू मिक्सोलॉजिस्ट राहुल खोलीया ने छात्रों को ड्रिंक्स की 'ड्रेसिंग' यानी गार्निशिंग के टिप्स दिए। उन्होंने फ्रूट स्लाइस, हर्ब्स और शुगर रिमिंग के जरिए साधारण दिखने वाले ग्लास को पेशेवर लुक देना सिखाया। खुद तैयार किए मॉकटेल्स, मिला इनाम कार्यशाला का सबसे रोमांचक हिस्सा 'हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस' रहा। इसमें विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों की देखरेख में खुद विभिन्न प्रकार के मॉकटेल्स और शेक्स तैयार किए। इस दौरान सवाल-जवाब का सिलसिला भी चला, जिसमें सही उत्तर देने वाले छात्रों को आकर्षक उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। उद्योग की जरूरतों के लिए तैयार हो रहे छात्र विभाग के निदेशक श्री सौरभ त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों के कौशल में निखार आता है और उनके लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ती हैं। कार्यक्रम का संचालन चतुर्थ वर्ष की छात्रा एकता ने बखूबी किया। इन छात्रों को मिले प्रमाण-पत्र: सत्र के अंत में राहुल खोलीया ने एकता, तनु, रमन, अनिरुद्ध, अंजलि और बुशरा समेत सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट बांटे। सहायक प्रोफेसर अरविंद चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शेफ सिद्धार्थ सिंह, शिवांशु सचान, ऐश्वर्या आर्या सहित विभाग के अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IIT कानपुर और यूनिवर्सिटी ऑफ मैनिटोबा के बीच करार:वैश्विक जनस्वास्थ्य और मेडटेक में मिलकर करेंगे काम
    Next Article
    अशोक मिश्रा क्रिकेट: एएमयू सेमीफाइनल में:विराट शुक्ला, सौरभ के अर्धशतक; राघवेंद्र ने लिए 3 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment