Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU के स्वयंसेवकों ने पानी का महत्व बताया:बराटनपुरवा में रैली निकालकर ग्रामीणों को पानी बचाने के तरीके बताए

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) की एनएसएस अटल यूनिट-1 द्वारा बराटनपुरवा गांव में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन जल और जीवन का संगम देखने को मिला। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में चल रहे इस शिविर में स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को जल संरक्षण और पर्यावरण की अहमियत समझाई। डॉ. सीवरे ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि,जल संकट आने वाले समय की सबसे बड़ी चुनौती है और हमें अपनी छोटी-छोटी दैनिक आदतों में सुधार कर पानी की बर्बादी रोकनी होगी। इस दौरान बच्चों के लिए एक रोचक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसके माध्यम से खेल-खेल में उन्हें पर्यावरण की रक्षा का पाठ पढ़ाया गया। सुबह के सत्र में स्वयंसेवकों ने पूरे गांव में जागरूकता रैली निकाली। "जल है तो कल है" जैसे नारों के साथ ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि पानी की हर बूंद कीमती है। रैली के बाद स्वयंसेवकों ने गांव के पूर्व चिन्हित स्थानों पर वृक्षारोपण भी किया, जिससे पर्यावरण और जल संरक्षण के संदेश को और मजबूती मिली। इसके साथ ही, स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को अगले दिन आयोजित होने वाले 'आई-कैंप' की जानकारी दी और उन्हें स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता तिवारी के नेतृत्व में हुए इस आयोजन ने गांव में सामाजिक उत्तरदायित्व और सकारात्मकता का संचार किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार बाइक नाले में गिरी, युवक की मौत:हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर हादसा; अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
    Next Article
    बाराबंकी में इश्कबाज दरोगा लाइन हाजिर:बाराबंकी में महिला से कहा था- पति को छोड़ दो, मुझसे बात किया करो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment