Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दूरस्थ क्षेत्र में परीक्षा केंद्र बनाने का विरोध

    1 hour ago

    1

    0

    भास्कर न्यूज | बलरामपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला बलरामपुर ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों में की गई विसंगतियों व अव्यवस्थाओं के विरोध में जिला कलेक्टर बलरामपुर को ज्ञापन सौंपा। अभाविप जिला संयोजक विकास महतो रामचंद्रपुर हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं व अभिभावकों के साथ रामचंद्रपुर से जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कलेक्टर कार्यालय रामचंद्रपुर से करीब 50-60 किमी दूर स्थित है। परीक्षाओं के नजदीक समय में छात्रों द्वारा इतनी लंबी दूरी तय कर अपनी समस्या को लेकर पहुंचना उनकी गंभीर चिंता व आक्रोश को दर्शाता है। ज्ञापन में कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में कई विद्यालयों को दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों में स्थानांतरित कर दिया है। विशेष रूप से रामचंद्रपुर परीक्षा केंद्र को स्थानांतरित कर हायर सेकेंडरी स्कूल गांजर में निर्धारित करने से विद्यार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। अभाविप ने अवगत कराया कि उक्त केंद्र विकासखंड मुख्यालय से करीब 14 किमी दूर, हाथी प्रभावित व वनाच्छादित क्षेत्र में स्थित है। परीक्षा अवधि के दौरान करीब 450 छात्र-छात्राओं को आवागमन, सुरक्षा, परिवहन के अभाव और समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही संबंधित विद्यालय में पर्याप्त कक्षों व आधारभूत सुविधाओं की कमी होने से परीक्षा के निष्पक्ष व सुचारू संचालन पर भी सवाल उत्पन्न हो रहा है। परिषद ने प्रशासन से मांग की है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, सुविधा व शैक्षणिक हितों को सर्वोपरि रखते हुए पूर्ववत् परीक्षा केंद्र को विकासखंड मुख्यालय स्थित सर्वसुविधायुक्त विद्यालय में पुनः स्थापित किया जाए। जिला संयोजक विकास महतो ने कहा कि विद्यार्थी हित सर्वोपरि है। यदि प्रशासन द्वारा जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो परिषद छात्र हित में आगे भी चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bangladesh Election Results 2026: जमात का बिगड़ा खेल, BNP की जबरदस्त वापसी
    Next Article
    Bangladesh Election Results 2026 LIVE Updates: तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बंपर जीत की ओर बढ़ रही BNP

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment