Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय 10 हजार बढ़ा; अश्लील डांस पर नोरा फतेही के खिलाफ फतवा; लड़की ने 13 फीट का अजगर पकड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के यूपी दौरे से जुड़ी है। अयोध्या में उन्होंने रामलला के दर्शन किए और श्रीराम यंत्र का पूजन किया। वहीं, दूसरी खबर आउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाए जाने को लेकर है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- राष्ट्रपति ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए; श्रीराम यंत्र की स्थापना की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अयोध्या पहुंचीं। राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए और दूसरे फ्लोर पर बने राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। उन्होंने मंदिर परिसर को भी देखा। राष्ट्रपति ने कहा- प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली पर कदम रखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। योगी ने कहा- दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। भारत में शांति है। ये नया और बदलता हुआ भारत है। पूरी खबर पढ़ें 2- आउटसोर्स कर्मियों का वेतन बढ़ा, चपरासी को 18 हजार- सीनियर प्रोग्रामर को 37400 मिलेंगे योगी सरकार ने 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा दिया है। 8 से 11 हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब चपरासी और चौकीदार को 10 हजार की जगह 18 हजार रुपए मिलेंगे। अनुवादक, कंप्यूटर सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर को 14 हजार की जगह 23 हजार रुपए मिलेगा। बढ़ी हुई सैलरी अप्रैल महीने से मिलेगी। ईपीएफ- ईएसआई का लाभ भी मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें 3- अलीगढ़ में नोरा फतेही के खिलाफ फतवा, 'सरके चुनर तेरी सरके ' गाने पर विवाद कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने “सरके चुनर तेरी सरके” को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। गाने पर डांस करने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही के खिलाफ अलीगढ़ से फतवा जारी हुआ है।मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन ने गाने और दृश्यों को अश्लील बताया है। NCW ने भी नोरा और संजय दत्त को नोटिस भेजा है। पूरी खबर पढ़ें 4- बस्ती में भरा सिलेंडर लेकर भागा चोर, मकान मालिक बोले- तीन गुने दाम में लेकर आए थे बस्ती में एक चोर ने पलक झपकते ही घर से भरा हुआ सिलेंडर चोरी कर लिया। चोर दिनदहाड़े मकान में घुसा। सीधे किचन में पहुंचा और महज 5 सेकेंड में भरा हुआ LPG सिलेंडर कंधे पर लादकर भाग निकला। मकान मालिक ने बताया- काफी मशक्कत के बाद तिगुने दाम देकर सिलेंडर का जुगाड़ किया था। उधर, लखनऊ में सपा ने सिलेंडर के लिए अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें 5- गाजियाबाद में फ्लैट में मां की लाश, ज्योतिषी 13वीं मंजिल से कूदा गाजियाबाद में एक 42 साल के ज्योतिषाचार्य ने 13वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस जब जांच करने फ्लैट के अंदर पहुंची, तो वहां उसकी 70 साल की मां की लाश पड़ी थी। लाश 2-3 दिन पुरानी बताई जा रही है। मां की लाश पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। ज्योतिष युवक काम ज्यादा नहीं चलने पर इन दिनों यूट्यूब पर कंटेंट पोस्ट करता था। पत्नी और बेटा अलग रहते हैं। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- अखिलेश के सांसद भाई को कोर्ट ने बरी किया, बदायूं में SDM ने केस दर्ज कराया था आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन केस में बदायूं कोर्ट ने बरी कर दिया है। अखिलेश के चचेरे भाई पर लालच देकर वोट खरीदने का आरोप था। मामला 2022 के विधानसभा चुनाव से जुड़ा है। तत्कालीन एसडीएम सुखलाल प्रसाद वर्मा ने सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया था। सांसद के अलावा 28 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया था। पूरी खबर पढ़ें 7- लखीमपुर में लड़की ने पकड़ा 13 फीट लंबा अजगर, दुनिया के 5 सबसे बड़े सांपों में एक लखीमपुर खीरी में 13 फीट लंबा बर्मीज पायथन मिला है। दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में खेत में काम कर रहे किसानों ने उसे देखा। सांपों की रेस्क्यू एक्सपर्ट निशा नाजरून ने अजगर को करीब 3 मिनट में पकड़ा। पायथन करीब 30 किलो का है। पकड़ने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। यह दुनिया के 5 बड़े सांपों में एक है। यह जहरीला नहीं होता, जकड़कर मारता है। पूरी खबर पढ़ें 8- अजय राय बोले- किसानों को बैंक कर्जदार बना रहे, चुकाने के बाद भी कर्ज चढ़ाया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लैंड डेवलपमेंट बैंक में बड़े घोटाले का दावा किया है। बताया- किसानों के नाम पर फर्जी लोन निकाल लिए गए हैं और अब बैंक रिकवरी का नोटिस दे रहा। किसानों के घरों पर रिकवरी वाले पहुंच रहे। उन्होंने बताया कि कई किसान उनसे आकर मिले हैं। वे कर्ज लिए थे लेकिन बाद में सारा कर्ज चुकता कर दिया। अब लाखों रुपए का कर्ज चढ़ा दिया गया है। 9- नवरात्रि पर मंदिरों में लंबी लाइन, मां कुष्मांडा का सोने से श्रृंगार- विंध्याचल में भोर से भीड़ प्रदेश में नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में 2-2 km लाइन लगी। काशी में मां कुष्मांडा का सोने से श्रृंगार किया गया। सुबह से उनके दरबार में लंबी लाइन लगी रही। स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाई गई है‌। मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी मंदिर में भी भोर से श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई थी। आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। पूरी खबर पढ़ें 10- IPS रमणीक ने नागालैंड की DSP लिका से की शादी, मुजफ्फरनगर में हुआ रिसेप्शन मुजफ्फरनगर के IPS अधिकारी रमणीक त्यागी ने नागालैंड की लिका अचुमि से शादी की है। चरथावल में रिसेप्शन हुआ। बड़ी संख्या में लोग नवविवाहित जोड़े को बधाई देने पहुंचे। रमणीक त्यागी ने यूपीएससी 2021 की परीक्षा में देशभर में 437वीं रैंक हासिल की थी। भारतीय पुलिस सेवा ज्वाइन करने के बाद तैनाती नागालैंड में हुई। दीमापुर की लिका से वहीं मुलाकात हुई थी। पूरी खबर पढ़ें 11- लखनऊ में मौसा के साथ गई लड़की की न्यूड लाश मिली, फोन कर बताया- किडनैप हो गई लखनऊ में 17 साल की लड़की की न्यूड लाश मिली है। वह अपने मौसा के साथ घर से निकली थी। कुछ देर बाद लड़की के भाई को फोन कर कहा- तुम्हारी बहन को कार सवार किडनैप कर लिए हैं।कुछ देर बाद घरवालों को वह बेहोशी की हालत में मिला। कुछ दूरी पर लड़की के कपड़े, अंडरगार्मेंट्स पड़े थे। पुलिस ने रेप और हत्या का केस दर्ज कर मौसा को अरेस्ट कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें 12- महाराजगंज में मनोनीत सभासद को महिला ने पीटा, भाजपा कार्यालय में थप्पड़ मारे महाराजगंज में भाजपा कार्यालय में मंच पर एक महिला ने मनोनीत सभासद की पिटाई कर दी। दरअसल, मनोनीत सभासदों और मंडल अध्यक्षकों का स्वागत कार्यक्रम चल रहा था। तभी भाजपा पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारी की मां मंच पर पहुंची और एक मनोनीत सभासद का कॉलर पकड़कर पिटाई करने लगी। बताया- कई साल से साढ़े चार लाख रुपए लेकर नहीं दे रहा। पूरी खबर पढ़ें 13- शंकराचार्य बोले- क्रूज में लोग न जाने क्या कर रहे, भीड़ ने काशी की पवित्रता खत्म की शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- क्रूज में लोग न जाने क्या-क्या कर रहे। भीड़ ने काशी की पवित्रता खत्म की, नाव पर इफ्तार इसी वजह से हुई। बोले- गंगा जी की अवमानना 2014 में ही शुरू हो गई थी। आज 12 साल के बाद भी 16 नाले गिर रहे हैं। विदेशी राष्ट्राध्यक्ष घूमने आते तो नालों के सामने होर्डिंग लगाकर छिपाया जाता ताकि गंगा में नाला गिरता न देख सकें। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- शराब पीने के लिए भागा कैदी, पेशी के दौरान दीवार फांदा बांदा में एक कैदी अपनी शराब की लत की वजह से पुलिसवालों को चकमा देकर भाग गया। पुलिस वाले उसे पेशी पर लेकर आए थे। बाथरूम जाने का बहाना बनाकर वह दीवार फांदकर फरार हो गया। पुलिस ने जब उसे दूसरी बार अरेस्ट किया तो बताया- शराब पीने का मन कर रहा था। बिना शराब के दिमाग नहीं चलता। पीने के लिए भागा था। कल क्या रहेगा खास... 15- राष्ट्रपति का मथुरा दौरा 20 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वृंदावन में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगी। 19 मार्च से वह यूपी के 3 दिवसीय दौरे पर हैं। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनेक्शन कटा तो चोरी से जला रहे थे बिजली:विभाग ने 146 जगह चोरी पकड़ी, प्रदेश में 2.6 लाख ने नहीं कराया रिचार्ज
    Next Article
    CSJMU में अब छात्र करेंगे 'स्मार्ट वर्कआउट':कैंपस में हाईटेक जिमनेजियम शुरू, कुलपति ने कहा- फिट रहकर ही छात्र बनेंगे प्रतिस्पर्धी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment