Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई:कानपुर की पहली यूनिवर्सिटी जहां शुरू हुआ यह कोर्स, साल भर की फीस 40 हजार से भी कम

    1 hour ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के 'डिपार्टमेंट ऑफ डिजाइन एंड वोकेशनल स्टडीज' ने 'फैशन डिजाइन एंड अपैरल डिजाइन' कोर्स की शुरुआत की है। खास बात यह है कि पूरे कानपुर में सीएसजेएमयू इकलौती ऐसी यूनिवर्सिटी है जो इस तरह का डिग्री कोर्स संचालित कर रही है। यह कोर्स पूरी तरह से स्किल-बेस्ड डिजाइनिंग पर केंद्रित है, जिससे छात्र भविष्य की जरूरतों के हिसाब से खुद को तैयार कर सकेंगे। लोकल और सस्टेनेबल मैटेरियल पर रहेगा जोर आर्किटिक प्रशांत सिंह ने बताया कि,इस कोर्स की सबसे बड़ी खासियत यह है,कि इसमें छात्र सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहेंगे। उन्हें लोकल मैटेरियल और सस्टेनेबल फैब्रिक यानी ऐसे कपड़े जो पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाएं, उन पर काम करना सिखाया जाएगा। मार्केट में आ रहे नए तरह के फैब्रिक और इंटरनेशनल लेवल की डिजाइनिंग बारीकियों को भी सिलेबस का हिस्सा बनाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों के भीतर ऐसा स्किल सेट डेवलप करना है, जिससे वे ग्लोबल मार्केट में अपनी पहचान बना सकें। सिर्फ 39,200 रुपये सालाना फीस आज के दौर में जहां प्राइवेट संस्थानों में फैशन डिजाइनिंग के कोर्स लाखों रुपये में होते हैं, वहीं सीएसजेएमयू में इसकी फीस काफी किफायती रखी गई है। 3 साल के इस डिग्री कोर्स के लिए छात्र को सालाना 39,200 रुपये फीस देनी होगी। कम खर्च में प्रोफेशनल डिग्री मिलने से मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों के लिए फैशन इंडस्ट्री के रास्ते खुल जाएंगे। सीटें हैं लिमिटेड, समर्थ पोर्टल से होगा रजिस्ट्रेशन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस कोर्स के लिए सीटों की संख्या सीमित रखी है। फिलहाल कुल 30 सीटों पर ही प्रवेश लिए जाएंगे। कोर्स में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र 'समर्थ पोर्टल'पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रशांत सिंह का मानना है,कि फैशन डिजाइनिंग इन दिनों सबसे ज्यादा डिमांड वाला फील्ड है, ऐसे में इस कोर्स को करने के बाद युवाओं के पास रोजगार के भरपूर अवसर मौजूद रहेंगे। इनोवेटिव स्ट्रक्चर से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर कोर्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि बच्चा ओवरऑल स्किल-बेस्ड डिजाइनिंग सीख सके। इसमें अलग-अलग अपैरल डिजाइन के साथ-साथ खुद के स्ट्रक्चर को डिफाइन करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार, आज के समय में फैशन इंडस्ट्री में जिस तरह के बदलाव आ रहे हैं, उसे देखते हुए यूनिवर्सिटी का यह कदम छात्रों की ग्रोथ के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SIR के बाद कानपुर की फाइनल वोटर लिस्ट जारी:6 लाख 87 हजार 201 वोटरों के नाम कटे, सबसे ज्यादा कल्याणपुर-कैंट विधानसभा के वोटर्स कटे
    Next Article
    जालौन में हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारी:6 एकड़ भूसा की पराली जलकर राख हुई, आसपास के कई खेत भी जले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment