Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SIR के बाद कानपुर की फाइनल वोटर लिस्ट जारी:6 लाख 87 हजार 201 वोटरों के नाम कटे, सबसे ज्यादा कल्याणपुर-कैंट विधानसभा के वोटर्स कटे

    1 hour ago

    2

    0

    कानपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। कानपुर में एसआईआर के बाद 10 विधानसभा में कुल 6 लाख 87 हजार 201 वोटरों का नाम एसआईआर के तहत काट दिया गया है। पहले वोटरों की संख्या 35 लाख 38 हजार 261 थी, जो अब घटकर 28 लाख 51 हजार 60 रह गई है। इसमें सबसे ज्यादा कल्याणपुर, कैंट और महाराजपुर विधानसभा में वोटर्स के नाम कटे हैं। तो वहीं बिठूर और घाटमपुर विधानसभा में सबसे कम वोटर्स के नाम कटे हैं। 18-19 साल के युवा वोटर्स 38 हजार 53, थर्ड जेंडर सिर्फ 110 डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होने की जानकारी दी। डीएम ने बताया कि शुक्रवार को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में कानपुर की 10 विधानसभा क्षेत्र में कुल 28 लाख 51 हजार 60 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 15 लाख 35 हजार 294 और महिला मतदाताओं की संख्या 13 लाख 15 हजार 656 है। थर्ड जेंडर महज 110 मतदाता हैं। कुल 23 हजार 919 दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें 15 हजार 186 पुरुष मतदाता तथा 8731 महिला मतदाता हैं, जबकि 2 दिव्यांग श्रेणी के मतदाता थर्ड जेंडर से संबंधित हैं। इसी तरह सबसे युवा 18-19 साल के वोटर 38 हजार 53 हैं, जबकि 20-84 आयु वर्ग के 27 लाख 99 हजार 560 वोटर है। 85 साल से ज्यादा आयु के 13 हजार 447 वोटर हैं। डीएम ने बताया कि दिनांक 27 अक्टूबर 2025 से 1 अप्रैल 2026 तक कुल 2 लाख 38 हजार 204 फॉर्म-6, 27 हजार 97 फॉर्म-7 और 76 हजार 636 फॉर्म-8 स्वीकृत किए गए। जिसके बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी की गई है। कानपुर में मतदाता - 2026 कुल मतदाता- 28 लाख 51 हजार 60 पुरुष मतदाता- 15 लाख 35 हजार 294 महिला मतदाता- 13 लाख 15 हजार 656 थर्ड जेंडर - 110 अब विधानसभा में वोटरों की संख्या बिल्हौर विधानसभा - 3,40,950, बिठूर विधानसभा - 3,44,036, कल्याणपुर विधानसभा - 2,64,636, गोविंद नगर विधानसभा - 2,57,330, सीसामऊ विधानसभा - 2,12,940, आर्य नगर विधानसभा - 2,21,779, किदवई नगर विधानसभा - 2,73,355, कानपुर कैंट विधानसभा - 2,69,396, महाराजपुर विधानसभा - 3,69,379 घाटमपुर विधानसभा - 2,97,259
    Click here to Read more
    Prev Article
    सातवें चंद्रशेखर हाफ मैराथन का लोगो लॉन्च:19 अप्रैल को होने वाले आयोजन की तैयारियां तेज, समितियां गठित
    Next Article
    CSJMU में फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई:कानपुर की पहली यूनिवर्सिटी जहां शुरू हुआ यह कोर्स, साल भर की फीस 40 हजार से भी कम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment