Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में होली मिलन, अबीर-गुलाल के साथ AI का संकल्प:कुलपति विनय पाठक बोले- संगीत-योग से छात्रों का डिप्रेशन होगा दूर

    2 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) परिसर स्थित रोज गार्डन में शनिवार को 'होली मिलन 2026' का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर कुलपति प्रो.विनय कुमार पाठक और वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक ने पुष्प वर्षा कर सभी का स्वागत किया। संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक होली गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरे परिसर को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया। एआई मिशन और नई तकनीक पर फोकस कुलपति प्रो.विनय कुमार पाठक ने विश्वविद्यालय की आगामी योजनाओं को साझा करते हुए कहा कि संस्थान कई बड़ी उपलब्धियों की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय में नई मशीनें मंगवाई गई हैं और 'एआई फॉर ऑल' जैसे माइनर कोर्स शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नई तकनीक में दक्ष बनाकर भारत को विकसित बनाने और विश्वगुरु के सपने को पूरा करना ही मुख्य लक्ष्य है। छात्रों को डिप्रेशन से बचाएंगे योग और संगीत विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कुलपति ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्रों को अवसाद (डिप्रेशन) से बचाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन गंभीर प्रयास कर रहा है। इसके लिए कैंपस में संगीत और योग जैसे विशेष कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इन रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने और उन्हें मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता प्रो. विनय पाठक ने होली को आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक रंग में रंगने का पावन अवसर बताया। उन्होंने कहा कि होली भारतीय संस्कृति में प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। विश्वविद्यालय के शिक्षकों, प्राचार्यों और छात्र परिषद के सदस्यों की एकजुटता यह दर्शाती है कि पूरा संस्थान एक परिवार की तरह आगे बढ़ रहा है। ऐसे आयोजनों से आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा मिलता है, जो भविष्य के सुखद लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में जीजा ने नाबालिग साली की हत्या की:चार दिन पहले की थी शादी, कोतवाली में खुद पहुंचा बताई घटना
    Next Article
    बाइक हटाने को लेकर गेस्टहाउस कर्मचारी की पिटाई, VIDEO:मुगलसराय में दूसरे गेस्टहाउस मालिक ने पीटा, गन दिखाकर धमकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment