Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ माहेश्वरी समाज ने रंगोत्सव होली मिलन समारोह मनाया:बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने भक्तिमय गीतों पर झूमकर आनंद लिया

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ ट्रांस गोमती माहेश्वरी समाज ने माहेश्वरी सत्संग भवन में रंगोत्सव होली मिलन समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ, जिसमें समाज के बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने रंगों के इस पर्व का भरपूर आनंद लिया। पूरे परिसर में होली के गीत, हंसी-मजाक और आपसी मेल-मिलाप का खुशनुमा माहौल बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के महामंत्री रवींद्र गांधी, समाज अध्यक्ष संजीव माहेश्वरी, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के गिरधारी सोमानी, दीपक माहेश्वरी, माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा बबिता सोमानी, अंशु माहेश्वरी, रीतू माहेश्वरी और हर्ष लक्ष्मी माहेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना के साथ किया। मधुर संगीत की प्रस्तुति हुईं इसके बाद महेश वंदना की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। ऊषा ड्रांवर, पूजा माहेश्वरी, रेखा माहेश्वरी, ममता राठी और स्वाति सोमानी ने अपने मधुर संगीत के साथ वंदना प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।समारोह में आए समाजजनों का स्वागत माथे पर गुलाल लगाकर किया गया। विकास माहेश्वरी, मनोज माहेश्वरी, महेंद्र सोनी और बनवारी सोमानी ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत सुनिश्चित किया। पूजा माहेश्वरी ने उपस्थित परिवारों और बच्चों के लिए कई रोचक गेम्स आयोजित किए, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं संगीत संध्या में "होली आई रे कन्हाई" और "होली खेले रघुवीरा" जैसे मस्ती भरे गीतों पर बुजुर्गों से लेकर युवा और बच्चे तक झूमते नजर आए। समय की प्रतिबद्धता को बढ़ावा देने के लिए शाम 7 बजे से पहले पहुंचने वाले परिवारों को विशेष उपहार भी दिए गए। वृंदावन की फूलों वाली होली खेली समारोह का सबसे आकर्षक केंद्र बच्चों की प्रस्तुति रही। छोटे-छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण, सुदामा और गोपियों के रूप में वृंदावन की फूलों वाली होली की मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों का उत्साह और मासूम अदाएं देखकर सभी दर्शक भावुक और आनंदित हो उठे। इस यादगार कार्यक्रम में रतन चंद्र गुप्ता, अजय माहेश्वरी, दीपक बल्दुआ, मनोज माहेश्वरी, पी.सी. गुप्ता, विनय माहेश्वरी, महेंद्र राठी, एस.एस. गुप्ता, संजय माहेश्वरी, प्रदीप करवा, सुमित माहेश्वरी, प्रदीप सोमानी, मेघ माहेश्वरी, डॉ. राजीव लाखोटिया, डॉ. पुनीत माहेश्वरी, संजय चोला, लक्ष्मी काबरा, अर्चना गापी, साधना माहेश्वरी, नेहा माहेश्वरी सहित 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मायावती ने कहा- राष्ट्रपति और स्पीकर के पद का राजनीतिकरण ठीक नहीं, इसे पॉलिटिक्स से दूर रखें
    Next Article
    महिला कानूनों के दुरुपयोग पर चिंता:लखनऊ में संगोष्ठी, आत्मनिर्भरता पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment