Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में कैंपस प्लेसमेंट:मैनेजमेंट के 10 छात्रों का सलेक्शन, 42 को मिली इंटर्नशिप

    3 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में शनिवार को आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों के हुनर की परख हुई। नामी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मैनेजमेंट के करीब 100 विद्यार्थियों का इंटरव्यू लिया, जिसमें 10 छात्रों का चयन नौकरी के लिए हुआ, जबकि 42 छात्रों को इंटर्नशिप का मौका मिला। प्लेसमेंट ड्राइव में श्रीराम फाइनेंस, टाटा एआईजी, जेट निटवियर, हाई प्रोडिगी टेक सॉल्यूशन और नायरा किचन वेयर जैसी 10 बड़ी कंपनियों ने हिस्सा लिया। इंटरव्यू के दौरान कंपनियों ने छात्रों के कम्युनिकेशन स्किल, प्रेजेंटेशन और आत्मविश्वास को परखा। चयनित 10 विद्यार्थियों को ढाई लाख से 3 लाख रुपए तक का सालाना पैकेज ऑफर किया गया। इसके अलावा, भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए 42 छात्रों को इंटर्नशिप के लिए चुना गया, जहां वे व्यावहारिक काम का अनुभव हासिल करेंगे। ‘प्रेजेंटेशन स्किल्स ही सफलता की कुंजी’ प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. सिधांशु राय ने कहा कि बाजार में नौकरी की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ इस बात की है कि विद्यार्थी अपने प्रेजेंटेशन की कला को बेहतर बनाएं। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि व्यवहारिक कुशलता (Practical Skills) पर भी बराबर ध्यान दें। स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के निदेशक प्रो. सुधांशु पांडया ने कहा कि संस्थान छात्रों को शत-प्रतिशत प्लेसमेंट दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे आज की प्रतिस्पर्धा को समझें और खुद को कॉर्पोरेट जगत की जरूरतों के मुताबिक तैयार करें। मई में फिर लगेगा मेगा प्लेसमेंट ड्राइव विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह सिर्फ शुरुआत है। मई महीने में मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए एक और मेगा प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव आयोजित की जाएगी। इससे उन छात्रों को भी अवसर मिलेगा, जो इस बार किसी कारण से चयनित नहीं हो सके। कंपनियों ने भी सराहा छात्रों का प्रदर्शन इंटरव्यू लेने पहुंचे कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की। हाई प्रोडिगी टेक सॉल्यूशन के शैलेन्द्र और श्रीराम फाइनेंस के मनीष त्रिपाठी व शशांक अरोरा ने कहा कि छात्रों में सीखने की उत्सुकता और काम करने की ऊर्जा साफ दिखाई देती है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. विवेक सचान, डॉ. वारशी सिंह, डॉ. अर्पणा कटियार और डॉ. प्रशांत त्रिवेदी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रगति, अपेक्षा और वरदान ने किया।मिकता दे रही हैं जो दबाव में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं और जिनका प्रेजेंटेशन प्रभावी है। सीएसजेएमयू में बढ़ते इस तरह के प्लेसमेंट इवेंट छात्रों के लिए करियर की राह आसान कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया:'अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा' थीम पर की चर्चा
    Next Article
    IITBHU का सेमेस्टर परीक्षा कल से हो रही शुरू:सिर्फ 8 दिन में जारी हो जायेगा रिजल्ट, संस्थान ने जारी किया नोटिफिकेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment