Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में नए सत्र से पढ़ाई जाएगी क्वाटंम टेक्नोलॉजी:कैंपस के स्कूल आफ बेसिक साइंसेज में एडमिशन शुरु, कई इंडस्ट्रीज से भी करार

    3 hours ago

    2

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज में सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। नए सत्र से कैंपस में क्वांटम टेक्नोलाजी का पाठ पढ़ाया जाएगा। संस्थान के निदेशक प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी के अनुसार, स्नातक स्तर पर बीएससी (ऑनर्स) गणित (40 सीट), भौतिकी (30 सीट) और रसायन विज्ञान (40 सीट) में प्रवेश दिए जाएंगे। इसके अलावा बीएससी कॉम्बिनेशन में भौतिकी, रसायन, गणित, आईटी और कंप्यूटर एप्लीकेशन के विभिन्न विकल्प उपलब्ध रहेंगे। एक वर्षीय ‘बेसिक गणित’ सर्टिफिकेट कोर्स में भी सीमित सीटों पर एडमिशन होगा। PG में स्पेशलाइज्ड कोर्स, इंडस्ट्री से जुड़ाव पीजी स्तर पर एमएससी गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान के साथ इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स (AI एवं डेटा साइंस), जियोग्राफी (GIS एवं रिमोट सेंसिंग), एनवायरनमेंटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी और फ्रेगरेंस एंड फ्लेवर केमिस्ट्री जैसे कोर्स संचालित होंगे। फ्रेगरेंस एंड फ्लेवर केमिस्ट्री कोर्स एफएफडीसी के सहयोग से चलेगा, जिसमें छात्रों को इंडस्ट्री आधारित ट्रेनिंग दी जाएगी। क्वांटम टेक्नोलॉजी बना खास आकर्षण संस्थान की सह निदेशक डॉ. अंजू दीक्षित ने बताया कि इस सत्र से एमएससी इन क्वांटम टेक्नोलॉजी कोर्स भी शुरू किया गया है। इसमें क्वांटम मैकेनिक्स, क्वांटम कंप्यूटिंग, क्वांटम ऑप्टिक्स और सिमुलेशन तकनीकों की पढ़ाई होगी। इसके लिए विशेष क्वांटम सिमुलेशन एवं कंप्यूटिंग लैब तैयार की गई है। इन कोर्सों के जरिए छात्र रिसर्च, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पर्यावरण विज्ञान और केमिकल इंडस्ट्री समेत कई क्षेत्रों में करियर बना सकेंगे। आधुनिक सुविधाएं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी स्कूल में आधुनिक लैब, स्मार्ट क्लासरूम, ई-लाइब्रेरी और डिजिटल लर्निंग की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही एआर/वीआर सिमुलेशन लैब के जरिए छात्रों को वर्चुअल एक्सपेरिमेंट्स का अनुभव कराया जाएगा। नेट, गेट और IIT-JAM जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र के विजयगढ़ किले के जंगल में भटके 10 श्रद्धालु:मजार के दर्शन करने गए थे, 8 घंटे सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने बचाया
    Next Article
    CBG प्लांट पर वेतन वृद्धि को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन:गोला की इंडियन ऑयल एथनॉल फैक्ट्री में कल से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment