Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में शिवाजी हाउस ने फुटबॉल मैच जीता:132 छात्र- छात्राओं ने खेले मैच, महाराणा प्रताप हाउस टीम रही उपविजेता

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में शिवाजी हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में शिवाजी हाउस ने महाराणा प्रताप हाउस को 4-0 से हराकर चैंपियन बनी है। यह प्रतियोगिता 18 अप्रैल 2026 को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, इंट्राम्यूरल सचिव अभिषेक मिश्रा और सौरभ तिवारी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और टॉस करवाकर किया गया। इस प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षा विभाग के चारों हाउस के लगभग 132 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेमीफाइनल मुकाबलों में शिवाजी हाउस ने आजाद हाउस को 1-0 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में महाराणा प्रताप हाउस ने भगत सिंह हाउस को 1-0 से पराजित किया। इसके बाद खेले गए फाइनल मुकाबले में शिवाजी हाउस ने एकतरफा खेल दिखाते हुए महाराणा प्रताप हाउस को 4-0 से हरा दिया। समापन समारोह में विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में पीयूष पनिका को बेस्ट डिफेंडर, प्रशांत प्रताप सिंह को बेस्ट अटैकर और प्रत्यूष त्रिपाठी को बेस्ट गोलकीपर चुना गया। इस मौके पर इंट्राम्यूरल सचिव अभिषेक मिश्रा, सौरभ तिवारी सहित अन्य शिक्षक और प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से छात्रों में खेल के प्रति उत्साह और बढ़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में युवक की मौत पर विवाद:मां ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया, दूसरे थाने से जांच की मांग
    Next Article
    डीएम ने कार्मिकों के साथ बैठकर जनगणना का प्रशिक्षण लिया:15 प्रशिक्षण केंद्रों पर 10467 कार्मिकों को ट्रेनिंग दी जा रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment