Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में युवक की मौत पर विवाद:मां ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया, दूसरे थाने से जांच की मांग

    4 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। गांव मोरा निवासी सुदेश देवी ने अपने बेटे की आत्महत्या के मामले में पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच किसी अन्य थाने से कराने की मांग की है। सुदेश देवी के अनुसार, उनके बड़े बेटे प्रीतम सिंह की नवंबर 2025 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उनकी बहू और उसके परिजनों ने छोटे बेटे विशाल कुमार पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मां का कहना है कि बहू उम्र में विशाल से करीब 10 वर्ष बड़ी थी और गंभीर बीमारी से पीड़ित थी, इसलिए विशाल ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया था। वह अपनी भाभी को मां समान सम्मान देता था। मानसिक प्रताड़ना और मारपीट का आरोप आरोप है कि पंचायत के माध्यम से और व्यक्तिगत रूप से विशाल पर शादी के लिए दबाव बनाया गया। सुदेश देवी ने कहा कि उनके बेटे के साथ मारपीट की गई और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। परेशान होकर विशाल कुमार ने 7 अप्रैल 2026 को एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया। अगले दिन अंडरपास पर मिला शव 8 अप्रैल 2026 को विशाल का शव ग्राम लोटनी हसनपुर के पास अंडरपास पर लटका मिला। इसे आत्महत्या बताया गया, लेकिन परिजनों का दावा है कि लगातार दबाव के कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप सुदेश देवी का कहना है कि घटना से पहले उनका बेटा बड़गांव थाने में शिकायत करने गया था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो में कुछ पुलिसकर्मियों के नाम भी सामने आए हैं और उसकी रिकॉर्डिंग विवेचनाधिकारी को सौंप दी गई है। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट सुदेश देवी ने पूरे मामले की जांच किसी अन्य थाने या स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग की है। फिलहाल मामले को लेकर जांच की मांग के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल बढ़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विंध्याचल मंदिर में ड्यूटी पर तैनात PRD जवान की मौत:अचानक सीने में उठा दर्द, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
    Next Article
    CSJMU में शिवाजी हाउस ने फुटबॉल मैच जीता:132 छात्र- छात्राओं ने खेले मैच, महाराणा प्रताप हाउस टीम रही उपविजेता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment