Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में विधि छात्रों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा:छात्र बोले नए ऑर्डिनेंस का लाभ फर्स्ट ईयर को भी मिले, साल बर्बाद न हो

    14 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में मंगलवार दोपहर 2.30 बजे विधि प्रथम वर्ष (सत्र 2025-26) के छात्रों ने नए ऑर्डिनेंस का लाभ देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विधि छात्र मोर्चा के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कुलानुशासक को ज्ञापन सौंपा। इस राहत से बाहर रखना भेदभाव छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय ने हाल ही में नया ऑर्डिनेंस लागू कर अंतिम वर्ष के विधि छात्रों को बैक पेपर के बावजूद अगली कक्षा में प्रवेश का विशेष अवसर दिया है, ताकि उनका शैक्षणिक वर्ष खराब न हो। ऐसे में प्रथम वर्ष के छात्रों को इस राहत से बाहर रखना उनके साथ भेदभाव है। आंदोलन तेज किया जाएगा प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता अनस साहू ने कहा कि जब विश्वविद्यालय खुद मान चुका है कि पुरानी व्यवस्था छात्र हित में नहीं थी, तो प्रथम वर्ष के छात्रों को उसी व्यवस्था का नुकसान क्यों उठाना पड़े। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। छात्रों के साथ हो समान व्यवहार छात्र नेता अनुज तिवारी ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी नियम का विरोध करना नहीं, बल्कि सभी छात्रों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित कराना है। उन्होंने मांग की कि जिन प्रथम वर्ष के छात्र निर्धारित मानदंड पूरे नहीं कर सके हैं, उन्हें भी विशेष अवसर देकर उनका शैक्षणिक वर्ष बचाया जाए। कुलानुशासक को सौंपा ज्ञापन प्रदर्शन के बाद विधि छात्र मोर्चा के प्रतिनिधियों ने कुलानुशासक को ज्ञापन सौंपा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की जाएगी और जो भी समस्या होगी, उसका समाधान किया जाएगा। प्रदर्शन में अरषि तिवारी, जतिन सिंह, आयुष द्विवेदी आदि रहे। यह है प्रोन्नति का नया नियम जो कैंडिडेट पहले सेमेस्टर के कम से कम 4 पेपर में शामिल होता है, उसे दूसरे सेमेस्टर में प्रमोट किया जाएगा। हालांकि, किसी कैंडिडेट को तब तक तीसरे सेमेस्टर में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी जब तक कि वह पहले और दूसरे सेमेस्टर को मिलाकर कुल कम से कम छह पेपर 48% कुल अंकों के साथ पास न कर ले। कैंडिडेट को चौथे सेमेस्टर में शामिल होने की अनुमति तब दी जाएगी जब वह तीसरे सेमेस्टर के कम से कम 4 पेपर और पहले सेमेस्टर के बाकी बचे हुए (पास न किए गए) पेपर में शामिल हो। कैंडिडेट को पांचवें सेमेस्टर में शामिल होने की अनुमति तब तक नहीं दी जाएगी जब तक कि वह पहले और दूसरे सेमेस्टर के सभी पेपर और तीसरे और चौथे सेमेस्टर को मिलाकर कुल कम से कम छह पेपर 48% कुल अंकों के साथ पास न कर ले। किसी कैंडिडेट को छठे सेमेस्टर में तभी प्रमोट किया जाएगा जब वह पांचवें सेमेस्टर के कम से कम 4 पेपर और तीसरे सेमेस्टर के बाकी बचे हुए (पास न किए गए) पेपर में शामिल हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IITHU और मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के बीच एमओयू:MP के 30 उच्च शिक्षण संस्थानों में ड्रोन और AI पर दिया जायेगा प्रयोगशाला का प्रशिक्षण
    Next Article
    400 वर्ष पुरानी काली तुरबत का आलम उठा:वाराणसी में चेहल्लुम का जुलूस निकाला, उमड़े जायरीन; कर्बला में शहीद हुए थे 72 लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment