Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU ने ऑल इंडिया खो-खो टूर्नामेंट जीता:फाइनल में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब को हराया

    20 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित 'ऑल इंडिया पुरुष खो-खो अंतर-विश्वविद्यालयी टूर्नामेंट 2025–26' में मेजबान CSJMU की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। कानपुर की टीम ने कड़े मुकाबले में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), पंजाब को हराकर ट्रॉफी जीती। फाइनल मुकाबले में CSJMU के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। उनके संतुलित प्रदर्शन और सटीक रणनीति के कारण विरोधी टीम LPU पंजाब पर दबाव बना रहा। अंततः कानपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। टूर्नामेंट में स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्यालय (SRTM), नांदेड़ और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर विश्वविद्यालय, संभाजीनगर की टीमों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत प्रदर्शन में भी CSJMU के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। CSJMU के श्रीनिवास को उनकी फुर्ती के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ आक्रमणकर्ता’ चुना गया, जबकि ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ का खिताब गोविंद यादव के नाम रहा। उपविजेता टीम LPU पंजाब के देवा नारायण को ‘सर्वश्रेष्ठ रक्षक’ के सम्मान से नवाजा गया। समापन समारोह में प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अंशु यादव और खेल सचिव डॉ. निमिषा सिंह कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं को खेल संस्कृति और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच उच्च अनुशासन और समर्पण देखने को मिला। कोच की रणनीति और टीम की मेहनत रंग लाई CSJMU की इस ऐतिहासिक जीत के पीछे कोच अश्वनी मिश्रा और टीम मैनेजर अभिषेक मिश्रा का अहम योगदान रहा। उनके प्रभावी मार्गदर्शन और रणनीतिक सोच ने टीम को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. श्रवण कुमार यादव और सौरभ तिवारी सहित पूरी आयोजन समिति की तकनीकी दक्षता की भी सराहना की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में अल्पसंख्यक युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ:पार्टी की सदस्यता ली, महानगर अध्यक्ष ने किया स्वागत
    Next Article
    CSJMU के MSW छात्रों के लिए खुले रोजगार के द्वार:रामा अस्पताल ने मेडिकल सोशल वर्कर के लिए लिया इंटरव्यू, 5 छात्र शॉर्टलिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment