Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में अल्पसंख्यक युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ:पार्टी की सदस्यता ली, महानगर अध्यक्ष ने किया स्वागत

    22 hours ago

    1

    0

    कानपुर में कांग्रेस पार्टी को उस समय मजबूती मिली जब अल्पसंख्यक समाज के दर्जनों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम तिलक हॉल में आयोजित किया गया था। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में सभी नए सदस्यों का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कई कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पार्टी में शामिल हुए युवाओं ने बताया कि वे कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों, सामाजिक न्याय और भाईचारे की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने इस जुड़ाव को जनता के बढ़ते विश्वास का संकेत बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि इन युवाओं के आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी और मजबूत होगी। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी नए सदस्यों को बधाई दी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से मो. इमरान अंसारी (पूर्व पार्षद प्रत्याशी), कामरान अंसारी, मो. रिजवान, सलीम, मो. सईद, अनम, बिलाल, फैज सहित दो दर्जन से अधिक युवा शामिल हैं। इस अवसर पर उरूज़ हुसैन, हरप्रकाश अग्निहोत्री, निजामुद्दीन खान, शंकर दत्त मिश्रा, पदम मोहन मिश्रा, रितेश यादव, इकबाल अहमद, अजय श्रीवास्तव, राकेश साहू, ग्रीनबाबू सोनकर, धर्मेंद्र सिंह, प्रमोद गुप्ता, जीतेंद्र गिरी समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीबीएसई 10वीं में अनुष्का सिंह ने पाया पहला स्थान:औरैया में 4 छात्रों ने 492 अंक पाकर दूसरा स्थान हासिल किया
    Next Article
    CSJMU ने ऑल इंडिया खो-खो टूर्नामेंट जीता:फाइनल में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब को हराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment