Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर:बिठूर में सात दिवसीय शिविर के छठे दिन हुआ आयोजन

    5 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) की अटल एनएसएस यूनिट–1 द्वारा बीठूर के ग्राम भराथनपुरवा में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का छठा दिन उत्साह और जागरूकता से भरा रहा। इस दिन का मुख्य आकर्षण साइबर सुरक्षा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम और सामुदायिक सेवा गतिविधियां थीं। प्रातः कालीन सत्र में 'साइबर सिक्योरिटी' पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीटेक (कंप्यूटर साइंस) के छात्रों ने ग्रामीणों और स्वयंसेवकों को डिजिटल अपराधों से बचने के तरीके बताए। उन्होंने समझाया कि कैसे एक छोटी सी गलती या अनजान लिंक आपकी जमापूंजी को खतरे में डाल सकता है। इस सत्र में ग्रामीणों को ओटीपी (OTP) किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई। उन्हें संदिग्ध लिंक और फर्जी कॉल की पहचान करना भी सिखाया गया। इसके अतिरिक्त, डिजिटल पेमेंट को सुरक्षित रखने और साइबर हेल्पलाइन के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। स्वयंसेवकों ने केवल जानकारी ही नहीं दी, बल्कि सरकारी योजनाओं को ग्रामीणों के दरवाजे तक पहुँचाया। जनकल्याणकारी योजनाओं के विवरण और आधिकारिक वेबसाइट वाले पंपलेट गाँव के हर घर में वितरित किए गए। ग्रामीणों की सुविधा के लिए ये पंपलेट उनके घरों के बाहर भी लगाए गए, ताकि वे समय रहते इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. श्याम मिश्रा उपस्थित रहे, जिनका स्वागत कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता तिवारी ने किया। डॉ. मिश्रा ने मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कर 'हरित परिसर' का संदेश दिया और मंदिर के पुजारी जी को सम्मानित कर भारतीय परंपरा का निर्वहन किया। शाम का सत्र 'आशीर्वाद दिवस' के रूप में बेहद खास रहा। स्वयंसेवकों ने पहले पूरे मंदिर परिसर की साफ-सफाई की और उसे भव्य रूप से सजाया। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में स्वयंसेवकों के भक्ति गीतों ने ग्रामीणों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. श्याम मिश्रा ने भी पूरी संध्या में सहभागिता की और छात्रों के सेवा भाव की सराहना की। शिविर का यह छठा दिन सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक विरासत के सुंदर समन्वय के साथ संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों का लोन घोटाला:एसटीएफ व साइबर क्राइम की संयुक्त कार्रवाई, बैंक मैनेजर समेत चार पहले ही जा चुके हैं जेल
    Next Article
    महोबा में जल जीवन मिशन की टंकी में दरारें:फुल भरते ही बहने लगा पानी, ग्रामीणों ने जांच की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment