Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में जल जीवन मिशन की टंकी में दरारें:फुल भरते ही बहने लगा पानी, ग्रामीणों ने जांच की मांग की

    7 hours ago

    1

    0

    महोबा में जल जीवन मिशन के तहत बनी एक पानी की टंकी में दरारें आ गई हैं। जैतपुर ब्लॉक के नगारा डांग गांव में यह टंकी पूरी तरह भरते ही इससे पानी बहने लगा, जिससे योजना की गुणवत्ता पर सवाल उठ गए हैं। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। ग्राम प्रधान गायत्री ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत भेजी है। शिकायत पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि ठेकेदार ने निर्माण के दौरान निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया, जिसके परिणामस्वरूप टंकी की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब हाल ही में चरखारी से बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का रास्ता रोककर इस मिशन में बरती जा रही लापरवाही की शिकायत की थी। नगारा डांग गांव की इस घटना ने विधायक के आरोपों को बल दिया है। ग्रामीणों में इस स्थिति को लेकर भारी आक्रोश है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पानी बहने के वीडियो वायरल कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि करोड़ों की यह योजना घटिया निर्माण के कारण सफेद हाथी साबित हो रही है। एक तरफ जहां टंकी से पानी लगातार बह रहा है, वहीं दूसरी ओर गांव के आधे हिस्से में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीण पुरन और सुशीला ने बताया कि उनके घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे उन्हें पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर:बिठूर में सात दिवसीय शिविर के छठे दिन हुआ आयोजन
    Next Article
    पुलिस आयुक्त ने पनकी मंदिर, थाने का निरीक्षण किया:ड्यूटी में लापरवाही पर पुलिसकर्मियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment