Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीआरएम आशीष जैन का आजमगढ़-मऊ रेलखंड का निरीक्षण किया:जल भराव से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए

    18 hours ago

    1

    0

    यात्रियों की सुविधाओं और रेल संरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाराणसी रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने शनिवार को मंडलीय अधिकारियों के साथ आजमगढ़–मऊ–शाहगंज रेलखंड का निरीक्षण किया। दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस निरीक्षण के दौरान विभिन्न रेलवे स्टेशनों, समपारों और रेल संपत्तियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने खुरहट–मुहम्मदाबाद के मध्य किमी 16/17-18 पर स्थित एलएचएस (लिमिटेड हाइट सबवे) संख्या-10 का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु में एलएचएस में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए प्रभावी वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की इसके बाद फरिया–सरायरानी के मध्य स्थित समपार संख्या-40A का संरक्षा निरीक्षण किया गया। इस दौरान समपार पर तैनात गेटमैन अनिल राम से संरक्षा संबंधी जानकारी ली गई और उन्हें ड्यूटी के दौरान हमेशा सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। डीआरएम ने सरायमीर गुड्स शेड का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने साफ-सफाई, लोडिंग-अनलोडिंग क्षमता, संरचनात्मक सुरक्षा तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद फरिहा यार्ड में पॉइंट संख्या-206A का संरक्षा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बोल्ट, नट, क्लिप, फिश प्लेट, गेज, लेवल और एलाइनमेंट की बारीकी से जांच की गई। डीआरएम ने अधिकारियों को सभी संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यात्रियों की सुविधाओं के बारे में भी ली जानकारी फरिहा स्टेशन के निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर की स्वच्छता, यात्री सुविधाएं, पेयजल व्यवस्था, प्रतीक्षालय, टिकट बुकिंग काउंटर, प्लेटफॉर्म, प्रकाश व्यवस्था, स्टेशन पैनल, रिले रूम, आईपीएस रूम तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए, जिससे रेल परिचालन निर्बाध रूप से संचालित हो सके। इसके बाद सरायमीर स्टेशन का निरीक्षण करते हुए यात्री सुविधाओं एवं संरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान स्टेशन की बाउंड्री वॉल की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण क्रम में एलएचएस संख्या-52 का भी निरीक्षण किया गया। खोरासन रोड स्टेशन के निरीक्षण के दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रेलवे के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दिव्यांग खिलाड़ी 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी:पुलिस के 2 घंटे मनाने के बाद उतरी, साथी खिलाड़ी पर लगाया है रेप का आरोप
    Next Article
    मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद सुलहवार्ता फेल:मुस्लिम पक्ष नहीं पहुंचा, हिंदू पक्ष बोला- मस्जिद के लिए जमीन देने को तैयार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment