Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में दिव्यांग खिलाड़ी 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी:पुलिस के 2 घंटे मनाने के बाद उतरी, साथी खिलाड़ी पर लगाया है रेप का आरोप

    17 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शनिवार को एक दिव्यांग खिलाड़ी 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। उसका आरोप है कि साथी दिव्यांग खिलाड़ी ने उसके साथ रेप किया है। उसके (आरोपी के) साथ उसकी शादी कराई जाय या फिर रेप की FIR लिखी जाए। पुलिस ने उस दिव्यांग खिलाड़ी को करीब 2 घंटे तक मनाया तब वह नीचे उतरी। मामला पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर का है। बैडमिंटन महिला खिलाड़ी दाहिने हाथ से दिव्यांग है। उसने अपने साथी खिलाड़ी राहुल कुमार वर्मा पर रेप का आरोप लगाया है। उसका पुलिस पर भी आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी पर कार्रवाई नहीं कर रही है। टावर से नीचे उतारने के लिए पुलिस को लिखित आश्वासन देना पड़ा। शकुंतला विश्वविद्यालय में पढ़ती है खिलाड़ी जालौन की मूल निवासी यह खिलाड़ी डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। वह पारा क्षेत्र में किराये के कमरे में रहती है। युवती के अनुसार, उसने 26 अप्रैल को अपने सहपाठी राहुल कुमार वर्मा के खिलाफ पारा थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। बाद में, जब आरोपी के परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी, तो उसने छात्रा से विवाह करने से इन्कार कर दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं छात्रा का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। वह लगातार थाने और चौकी के चक्कर लगाती रही। पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या के उद्देश्य से मोबाइल टावर पर चढ़ने का यह कदम उठाया। समाजसेवी कुलभूषण की पहल पर पुलिस ने कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रा नीचे उतर आई। मोहान रोड चौकी प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी को न्यायालय से गिरफ्तारी पर अंतरिम राहत (स्टे) प्राप्त है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में बेटे की शादी से पहले पिता की मौत:2 महीने बाद दतिया जानी थी बारात, सीने में दर्द के बाद जान चली गई
    Next Article
    डीआरएम आशीष जैन का आजमगढ़-मऊ रेलखंड का निरीक्षण किया:जल भराव से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment