Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉ.अंबेडकर के पोस्टर-झंडे जलाने पर बवाल, ACP का सिर फटा:वाराणसी में सड़क जाम-पथराव; 5 थानों के 300 पुलिसकर्मी तैनात

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में डॉ. अंबेडकर के पोस्टर और झंडे जलाने और हटाने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। शुक्रवार को दोपहर में साढ़े 12 बजे आक्रोशित लोगों ने बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस टीम पहुंचीं। लोगों को समझाने की कोशिश की तो आक्रोशित युवाओं ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। जब पुलिस ने लाठियां फटकारी तो प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। ग्रामीणों के पथराव में ACP सारनाथ विदुष सक्सेना का सिर फट गया। जबकि चोलापुर थाने के 2 दरोगा भी चोटिल हो गए। घटना चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव की है। गांव में अभी 4 IPS, 2 एसीपी समेत 300 से अधिक पुलिस कर्मी पहुंच गए हैं। 4 तस्वीरें देखिए… बवाल की जानकारी के बाद डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार और एडीसीपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अभी पुलिस और ग्रामीणों के बीच गोरिल्ला युद्ध जैसे हालात है। आला अफसर मामले को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं 5 थानों का फोर्स और पीएसी को मौके पर बुलाया गया है। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया- पुलिस को गांव में चक्का जाम और धरना की सूचना मिली थी, अराजकतत्वों पर एक्शन लिया जा रहा है। एडिशनल सीपी समेत कई अधिकारी मौके पर है, घायलों का इलाज कराया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में है । नीला गांव में 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती मनाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने डॉ. अंबेडकर का झंडा लगाने का प्रयास किया। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इस पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और लोगों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में हथौड़े से बॉयफ्रेंड की हत्या:ताजपथ होटल में झगड़े के बाद गर्लफ्रेंड ने मारा, फिर लाश के पास बैठी रही
    Next Article
    टीचर के टॉर्चर से तंग आकर छात्रा ने किया सुसाइड:कानपुर में बोली- मैं जिंदा लाश बन गई हूं, मुझसे जिया नहीं जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment